Last Updated:
Imran Masood News: कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस भिखारी नहीं है, बल्कि सहयोगी है. इसमें हमें 150 से ज्यादा सीट चाहिए चुनाव लड़ने के लिए.
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बोले इमरान मसूद.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर तालमेल बैठ नहीं पा रहा है. इसके चलते कांग्रेस ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अराधना मिश्रा को मौका दिया. इसके अलावा इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया. इमरान मसूद से न्यज18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस भिखारी नहीं, सहयोगी है. यूपी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वजह से समाजवादी को 37 सीटें मिली थीं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अक्टूबर तक अगर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच सीट फाइनल नहीं होती है तो नुकसान होगा. इमरान मसूद ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस को 150 से ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए.
यूपी में अकेले चुनाव भी लड़ सकती है कांग्रेस!
इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के जिताऊ फैक्टर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में विजय फैक्टर की गारंटी कोई नहीं दे सकता. हमें कोई अस्वीकार करेगा तो अस्तित्व के लिए लड़ेंगे. हमारी तैयारी पूरी होगी. 2017 चुनाव और 2027 में बड़ा फर्क है. पिछली बार से तुलना बेमानी होगा. देश में राहुल गांधी का माहौल है. मेरी राय प्रभारी जी की राय है. कांग्रेस को 150 सीटे से अधिक सीटें चाहिए. हमलोग मजबूती से लड़ेंगे, संगठन मजबूत है.
‘राजनीति परसेप्शन का खेल है’
वहीं कांग्रेस के यूपी में हाल के चुनावों में खराब प्रदर्शन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि 2 सीट से बीजेपी कहां तक पहुंची. आप जीरो से 67 तक पहुंची. ये राजनीति है. ये परसेप्शन का खेल है. कांग्रेस राष्ट्र की पार्टी है, उतार चढ़ाव आता है. हम जितने के लिए लड़ेंगे. यूपी में हम सरकार बनाना चाहेंगे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोकसभा 2014 में समाजवादी को सिर्फ 5 सीट मिलीं. जबकि उनकी सरकार थी. 2019 में बीएसपी-समाजवादी पार्टी के गठबंधन में समाजवादी ने 5 सीटें जीती. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा की झलक थी. 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को ज्यादा सीटें कांग्रेस की वजह से मिली. ये आंकड़े कहते हैं. हम 6 सीटें जीते. कांग्रेस ने तब बड़ा दिल दिखाया था. पूरे देश में राहुल गांधी के नाम पर 2024 में चुनाव हुआ.