Last Updated:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में एक ऐसी एंट्री हुई है, जिसने पूरी दुनिया की मीडिया इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. कभी टीवी स्क्रीन पर विवादों और सस्पेंशन का सामना करने वाली 24 साल की पूर्व न्यूज एंकर बेनी रे हारमनी अब सीधे व्हाइट हाउस के प्रेस रूम से अमेरिका की बात रखेंगी. ट्रंप प्रशासन ने उन्हें असिस्टेंट व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
टीवी पर ऑन-एयर श्रद्धांजलि और सस्पेंशन की कहानी: व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले बेनी रे हारमनी इलिनोइस के स्प्रिंगफील्ड में एक न्यूज एंकर थीं. वहां कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की मौत के बाद उन्होंने लाइव टीवी पर काफी भावुक श्रद्धांजलि दी थी. निष्पक्षता के नियमों का हवाला देते हुए चैनल ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद वो जबरदस्त सुर्खियों में आ गई थीं. (All Photos- @beniraeharmony/Instagram)
विवादों से निकलकर व्हाइट हाउस की चीफ कॉरेस्पोंडेंट बनीं: एंकरिंग से सस्पेंड होने के बाद हारमनी ने हार नहीं मानी. सितंबर 2025 में उन्होंने ‘रियल अमेरिकाज वॉइस’ न्यूज चैनल जॉइन किया और अपनी आक्रामक रिपोर्टिंग के दम पर जल्द ही चीफ व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट बन गईं. यहीं से उनके राजनीतिक और प्रशासनिक सफर की नींव मजबूत हुई.
24 की उम्र में ट्रंप प्रशासन में मिला बड़ा पद: महज 24 साल की उम्र में बेनी रे हारमनी अब व्हाइट हाउस की कम्युनिकेशंस टीम में असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी के रूप में आधिकारिक पारी शुरू करने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो सोमवार से अपना नया पद संभालेंगी, जिसे उनके करियर का सबसे बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोशल मीडिया पर बयां किया अपना जज्बा: नई नियुक्ति के बाद बेनी रे हारमनी ने X पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि ट्रंप प्रशासन का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद गर्व की बात है और वो राष्ट्रपति द्वारा जताए गए भरोसे पर खरी उतरने की पूरी कोशिश करेंगी.
‘अमेरिका फर्स्ट’ और आम लोगों की आवाज बनने का दावा: हारमनी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि बतौर पत्रकार उनका लक्ष्य हमेशा आम अमरीकियों के मुद्दे उठाना रहा है. अब सरकारी भूमिका में आने के बाद भी वो अमेरिकी जनता की सेवा करने और ‘अमेरिका फर्स्ट’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी.
‘MAGA’ मूवमेंट का सबसे भरोसेमंद चेहरा: व्हाइट हाउस की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली ने हारमनी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के दौरान हारमनी ‘MAGA’ (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) समर्थकों के बीच एक बेहद लोकप्रिय, भरोसेमंद और बुलंद आवाज बनकर उभरी हैं.
ट्रंप की कम्युनिकेशंस टीम ने किया जोरदार स्वागत: एना केली ने कहा कि बेनी रे हारमनी का प्रेस टीम में आना जबरदस्त ट्विस्ट साबित होगा. ट्रंप प्रशासन की पूरी मीडिया टीम हारमनी से काफी उम्मीदें लगाए बैठी है.
रिपोर्टर से प्रवक्ता: मीडिया जगत में चर्चा तेज: एक वक्त था जब बेनी रे हारमनी व्हाइट हाउस के प्रेस रूम में बैठकर प्रशासन से कड़वे सवाल पूछा करती थीं, लेकिन अब वो खुद पोडियम के पीछे खड़े होकर ट्रंप सरकार का बचाव करेंगी. पत्रकार से सीधे सरकारी प्रवक्ता बनने का ये फैसला अमेरिकी मीडिया में इस वक्त सबसे बड़ी हेडलाइन बना हुआ है.