Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से लापता था हाथरस का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम में मिला

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से लापता था हाथरस का अनुज, बरसाना पुलिस को लाडली आश्रम में मिला

Last Updated:

Zoom

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ, बोले- भारत को गर्व है

Mathura: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज से लापता हाथरस के किशोर को बरसाना पुलिस ने लाडली दास आश्रम से किया बरामद. दीक्षा के बाद घर नहीं जाना चाहता था अनुज, परिजनों के धरने के बाद बरसाना में मिला. चौकी प्रभारी गौरव तोमर ने परिजनों को सौंपा. 3 महीने से लापता था अनुज. वृंदावन से बरसाना तक मचा था हड़कंप. पुलिस ने परिजनों को सौंपा. बरसाना वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम से जुड़े बहुचर्चित मामले में बरसाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हाथरस के सादाबाद से 3 महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज को बरसाना के राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक सादाबाद निवासी अनुज 3 महीने पहले घर से लापता हो गया था. परिजनों को पता चला कि उसने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दीक्षा ले ली है और अब वह घर वापस नहीं आना चाहता. महीनों तक कोई सुराग न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई कि किशोर को गायब कर दिया गया है.

इसके बाद परिजनों ने केली कुंज आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया, जिससे आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया और तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे. धरने की खबर मिलते ही अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम में आकर रहने लगा.

जैसे ही बरसाना कस्बा चौकी प्रभारी गौरव तोमर को लाडली दास आश्रम में किशोर के रहने की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल अनुज से संपर्क किया और सादाबाद पुलिस व परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर सादाबाद पुलिस और परिजन बरसाना पहुंचे, जहां विधिक प्रक्रिया के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

बरसाना पुलिस की तत्परता से 3 महीने से लापता किशोर सकुशल अपने घर लौट गया है, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Source link