Last Updated:
Multibagger Share : छह महीने में 199 फीसदी, साल 2026 में अब तक 222 फीसदी और पांच साल में 1700 फीसदी से ज्यादा रिटर्न. वेल्सपन कॉर्प शेयर निवेशकों के लिए कुबेर का खजाना बना हुआ है. इस मल्टीबैगर शेयर में जिसने पांच साल पहले पैसा लगाया था, आज वो पैसों में खेल रहा है.
इस साल अब तक यह मल्टीबैगर शेयर पैसा चार गुना कर चुका है. (Image : AI)
नई दिल्ली. दलाल स्ट्रीट पर ऐसे शेयरों की कमी नहीं है जिन्होंने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है. आज हम अपको ऐसे ही एक दिग्गज मिड-कैप मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने पांच साल में ही इन्वेस्टर्स पर पैसों की बारिश कर दी है. ये शेयर है वेल्सपन कॉर्प लिमिटेड (Welspun Corp Ltd). आज से पांच साल पहले इस शेयर की कीमत महज ₹143 थी जो आज ₹2,600 के पार पहुंच चुका है. यानी कि जिस निवेशक ने पांच साल पहले इस मल्टीबैगर शेयर पर भरोसा जताया था और इस अपने निवेश को अभी तक बनाकर रखा है, वो आज मालामाल हो गया है.
पिछले कारेाबार सत्र में वेल्सपन कॉर्प का शेयर इंट्राडे में 2731 रुपये पर पहुंच गया. लेकिन, बाद में मुनाफावसूली की वजह से पांच फीसदी टूटकर 2580 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर का 52-वीक हाई 2900 रुपये है. जबकि, इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर 700 रुपये है. पिछले छह महीने में ही इस शेयर की कीमत में 199 फीसदी का इजाफा हुआ है. साल 2026 में यह अब तक 222 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दे चुका है.
₹1 लाख बन गए ₹18.26 लाख
मल्टीबैगर वेल्सपन कॉर्प शेयर ने पिछले पांच वर्षों की अवधि में अपने निवेशकों को 1,725.87 फीसदी का रिटर्न डिलीवर किया है. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस शेयर में ₹1 लाख की एकमुश्त रकम लगाकर छोड़ दी होती, तो आज उस निवेश का कुल मूल्य बढ़कर ₹18.26 लाख से भी ज्यादा हो चुका होता.
कारोबार में दिख रहा है दम
वेल्सपन कॉर्प लिमिटेड प्रतिष्ठित वेल्सपन वर्ल्ड समूह का एक प्रमुख हिस्सा है और वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी लाइन पाइप निर्माता कंपनियों में शुमार है. कंपनी के इस दमदार प्रदर्शन के पीछे इसका मजबूत बुनियादी ढांचा, वैश्विक स्तर पर लगातार मिलते बड़े वर्क ऑर्डर्स और कोर स्टील सेक्टर में इसकी जबरदस्त पकड़ रही है.
कंपनी बड़े व्यास वाले वेल्डेड लाइन पाइप, डक्टाइल आयरन (DI) पाइप, टीएमटी रीबार और स्टेनलेस स्टील ट्यूब जैसे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट बनाती है. भारत के अलावा अमेरिका और सऊदी अरब जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की उपस्थिति है. कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से तेल, गैस और बड़े वाटर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स में किया जाता है.
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)