KL Rahul century: वेस्टइंडीज के खिलाफ गरजा केएल राहुल का बल्ला, 9वीं वनडे सेंचुरी के साथ बनाया रिकॉर्ड

KL Rahul century: वेस्टइंडीज के खिलाफ गरजा केएल राहुल का बल्ला, 9वीं वनडे सेंचुरी के साथ बनाया रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

WI के खिलाफ गरजा राहुल का बल्ला, 9वीं वनडे सेंचुरी के साथ बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में केएल राहुल ने दमदार खेल दिखाते हुए 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे क्रिकेट में राहुल का यह 9वां शतक है. राहुल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 129 रन बनाए. केएल राहुल की इस शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 351 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Zoom

शतक जड़ने के बाद केएल राहुल

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए केएल राहुल ने 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. वनडे में केएल राहुल का यह 9वां शतक है. उन्होंने छक्के के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में राहुल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 129 रनों की पारी खेली.

अपनी इस पारी में उन्होंने 87 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इतना ही नहीं, वनडे में यह राहुल का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन था. केएल राहुल की इसी शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया.

वेस्टइंडीज को मिला 352 रनों का लक्ष्य

भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 352 रनों का लक्ष्य मिला. भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए. भारतीय पारी में केएल राहुल के अलावा रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार खेल दिखाया. हालांकि, रोहित शर्मा लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए. जब रोहित 92 रन के स्कोर पर थे, तब बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया.

रोहित के अलावा टीम इंडिया के लिए गायकवाड़ ने भी 57 रनों का उपयोगी योगदान दिया. गायकवाड़ ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्के और 1 चौका लगाया. इसके अलावा नमन धीर ने 30 और अंशुल कंबोज ने 17 रनों की पारी खेली. शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली तीसरे मैच में सस्ते में आउट हो गए.

वेस्टइंडीज के लिए जेडन सील्स ने लिए 3 विकेट

वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो वेस्टइंडीज की तरफ से जेडन सील्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा कीमो पॉल के खाते में 2 विकेट आए, जबकि गुडाकेश मोती को 1 सफलता मिली. अंशुल कंबोज के रूप में भारत का अंतिम विकेट रन आउट के रूप में गिरा.



Source link