‘कल आपकी मां-बहन-बेटी हो सकती है’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो पर भड़के जूनियर एनटीआर, दे डाली चेतावनी

‘कल आपकी मां-बहन-बेटी हो सकती है’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के AI वीडियो पर भड़के जूनियर एनटीआर, दे डाली चेतावनी


Last Updated:

फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का एआई-जनरेटेड वीडियो पर जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे घिनौना और शर्मनाक बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी दी है. उन्होंने लोगों से ऐसा कॉन्टेंट न देखने, न इसे शेयर करने की अपील की है. उन्होंने प्रशासन से एआई के गलत इस्तेमाल पर नकेल कसने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जूनियर एनटीआर की सरकार से अपील. (फोटो साभार: YouTube@TseriesTelugu)

नई दिल्ली: तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने भारत सरकार से एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की है. वे चाहते हैं कि एआई के खिलाफ सख्त नियम लागू हों. ​​उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ हरसंभव कानूनी एक्शन लेंगे, जिन्होंने उनकी फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का मॉर्फ्ड वीडियो बनाकर फैला रहे हैं.

एक्टर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मॉर्फ्ड वीडियो पर अपने शरारती लोगों को लताड़ते हुए लिखा कि घिनौना, बीमार और बेशर्म. उन्होंने कहा कि एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला का अनादर कर रहे हैं. एआई का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है.

(फोटो साभार: Instagram@jrntr)

जूनियर एनटीआर की फैंस से अपील
जूनियर एनटीआर ने लिखा, ‘इस मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो के पीछे के घटिया लोगों, मैं तुममें से किसी को नहीं बख्शूंगा. मैं इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करूंगा. जूनियर एनटीआर ने अन्य नेटिजेंस से भी पुरजोर अपील की कि वे ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई रिएक्शन दें.

जाह्नवी कपूर ने भी जताई थी आपत्ति
जूनियर एनटीआर ने लोगों से ऐसा कॉन्टेंट न देखने की अपील की. वे बोले कि इसे न शेयर करें और न ही उस पर कोई रिएक्शन दें. आज यह कोई और है. कल यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी हो सकती है. यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से अपील करता हूं कि वे कड़ा कदम उठाएं और एआई के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त नियम बनाएं. इससे पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी बनाए जा रहे फेक वीडियो पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि एआई फेक वीडियो का फैलना परेशान करने वाला है. प्लीज ऐसा कॉन्टेंट न बनाएं, न शेयर करें और न ही प्रमोट करें. यह एआई का साफ दुरुपयोग है. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जय हिंद.



Source link