Ballia Police: SP ने एक झटके में बदले 10 थानेदार, पुलिस लाइन में ड्यूटी काट दरोगा को मिला थान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Ballia Police: SP ने एक झटके में बदले 10 थानेदार, पुलिस लाइन में ड्यूटी काट दरोगा को मिला थान, यहां देखें पूरी लिस्ट


Last Updated:

बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसपी ने जनहित और प्रशासनिक हित का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से 10 इंस्पेक्टर और सब-इस्पेक्टर का तबादला किया है. इस तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव थाने का नया प्रभारी इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि दुबहड़ के थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को नरही थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Zoom

10 इंस्पेक्टर्स और सब इंस्पेक्टर्स का तबादला. (सांकेतिक तस्वीर)

बलिया: उत्तर प्रदेश से बिगत दिनों ले लगातार प्रशासनिक तबादले हो रहे हैं. आईएएस, आईपीएस से लेकर दरोगा लेवल पर लगातार बदलाव किए जा रहे हैं. इसी क्रम में बलिया में भी एक दर्जन के करीब दरोगा के कार्यक्षेत्र में तबादला किया गया है. बलिया एसपी ओमवीर सिंह ने आदेश पर जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. सिंह ने 2 अक्टूबर को ही पुलिस महकमे में बदलाव किया है.

एसपी कार्यालय से जारी की गई आधिकारिक तबादला सूची के मुताबिक कुल 10 इंस्पेक्टर और सब-इस्पेक्टर्स को इधर से उधर किया गया है, जिसमें इंस्पेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से उभांव थाने का प्रभारी इंस्पेक्टर बनाया गया है. वहीं, नरही के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें सिकंदरपुर भेजा गया है. सिकंदरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे को अब खेजुरी थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बलिया पुलिस स्थानांतरण आदेश

क्र. सं. पीएनओ (PNO) इंस्पेक्टर / सब-इंस्पेक्टर का नाम वर्तमान तैनाती (कहां से) नवीन तैनाती (कहां को)
1 102320118 इंस्पेक्टर अनिल कुमार उपाध्याय पुलिस लाइन प्रभारी निरीक्षक उभाँव
2 052520017 इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक नरही प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर
3 942190021 इंस्पेक्टर सुशील कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक खेजुरी
4 172050214 सब-इंस्पेक्टरअनुपम जायसवाल थानाध्यक्ष दुबहड़ थानाध्यक्ष नरही
5 912690274 सब-इंस्पेक्टर राजेश बहादुर सिंह प्रभारी ए0एच0टी0यू0 थानाध्यक्ष बांसडीहरोड
6 960730421 सब-इंस्पेक्टर वंश बहादुर सिंह थानाध्यक्ष बांसडीहरोड प्रभारी डीसीआरबी
7 152766045 सब-इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार थानाध्यक्ष पकड़ी थानाध्यक्ष भीमपुरा
8 152503103 सब-इंस्पेक्टर रंजीत विश्वकर्मा थानाध्यक्ष भीमपुरा थानाध्यक्ष पकड़ी
9 172500126 सब-इंस्पेक्टर लालमणि सरोज थानाध्यक्ष खेजुरी थानाध्यक्ष चितबड़ागांव
10 902761102 सब-इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष चितबड़ागांव थानाध्यक्ष दुबहड़

बड़े स्तर पर बदलाव
वहीं एसपी के आदेश पर दुबहड़ के थानाध्यक्ष उप-इंस्पेक्टर अनुपम जायसवाल को नरही थाने का प्रभार दिया गया है. एएचटीयू (AHTU) के प्रभारी राजेश बहादुर सिंह अब बांसडीह रोड के नए थानाध्यक्ष होंगे. बांसडीह रोड के थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह को डीसीआरबी (DCRB) का प्रभारी बनाया गया है. पकड़ी के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को भीमपुरा और भीमपुरा के थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी भेजा गया है. खेजुरी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज को चितबड़ागांव का थाना प्रभारी बनाया गया है. चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह को दुबहड़ थाने का प्रभार सौंपा गया है.

तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सभी ट्रांसफर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए नियुक्ति स्थान पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें.



Source link