Last Updated:
Jitu Patwari: इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोला है. मिश्रा ने पटवारी की तुलना ‘राखी सावंत’ से करते हुए कहा कि जिस तरह राखी सावंत सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग-अलग हरकतें करती हैं. उसी तरह जीतू पटवारी भी आए दिन बयान और गतिविधियों के जरिए सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं.
सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी पर बोला हमला
Sumit Mishra On Jitu Patwari: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पिछले कुछ समय से राज्य सरकार पर काफी हमलावर रहे हैं. वह मुख्यमंत्री मोहन यादव को हेलीकॉप्टर और रोजगार के लिए कई बार टारगेट कर चुके हैं. अब इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग तरह की हरकतें करते रहते हैं. जिस तरह से राखी सावंत बयान देती है. उसी तरह से जीतू पटवारी. वह ‘कांग्रेस के मेल राखी सावंत’ हैं.
सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निशाना बनाते रहते हैं. भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि पटवारी को हर मुद्दे में राजनीति दिखाई देती है और इसी वजह से वे लगातार बयान देकर चर्चा में बने रहने का प्रयास करते हैं. अब सुमित मिश्रा का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा माना जा रहा है कि उनके बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया आ सकती है.
जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान को घेरा
इससे पहले जीतू पटवारी देवास के दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को युग पुरुष भगवान का अवतार बताया. नरेंद्र मोदी को इतने बड़े-बड़े शब्दों से नवाजा. इनका नार्को टेस्ट होना चाहिए. नरेंद्र मोदी के लिए जो बोलते हैं. वही सोचते हैं या सोचते कुछ और बोलते कुछ और हैं.
जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर खरीदे जा रहे हैं. पर जनता को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है. भ्रष्टाचार करने में महारत हासिल कर ली है. इस सरकार ने. आज मध्य प्रदेश हर मोर्चे पर पिछड़ रहा है. इन सबके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 25 साल के राज को जिम्मेदार ठहराया.
(रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता)