सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, शरीर के हुए कई टुकड़े, कर्ज से था परेशान

सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, शरीर के हुए कई टुकड़े, कर्ज से था परेशान


Last Updated:

Noida News: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, युवक एक दिन के लिए कमरे में ठहरा था. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

Zoom

कूदते हुए वीडियो वायरल

नोएडा: यूपी के नोएडा में 43वें मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी है. मामला सेक्टर 94 वे का बताया जा रहा है. शव के कई टुकड़े हो गए है. युवक का नाम संभव जैन बताया जा रहा है और वह कर्ज से परेशान था जिसके बाद उसने कूदकर अपनी जान दे दी. संभव जैन पर बहुत कर्जा था, कर्ज से काफ़ी परेशान था इसलिए घर से चार दिनों से गायब था. शुरुआती जांच में पिता के साथ जो चैट मिली है.

पुलिस के मुताबिक, युवक यहां एक कमरे में एक दिन के लिए ठहरने आया था. घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है. वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित आईएमटी मानेसर का रहने वाला था. पुलिस ने बताया कि संभव जैन सुपरनोवा की एस्पाइरा बिल्डिंग में एक दिन के लिए अकेले ठहरने आया था.

पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक बालकनी से नीचे गिर गया है. सूचना मिलते ही सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक मानसिक तनाव में था. हालांकि, उसकी मौत की असली वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है.

घटना के समय आसपास मौजूद कुछ लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की थी. पुलिस के मुताबिक, सिक्योरिटी और आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने और बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी सबूत जुटाए. इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है.

पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवक सुपरनोवा में किसके जरिए और किस नाम से ठहरा था. उसके पहचान पत्र समेत दूसरी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह नोएडा क्यों आया था और यहां किससे मिलने आया था. पुलिस ने युवक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है. मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन पुलिस की जांच पूरी होने से पहले युवक की मौत की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

(डिस्क्लेमर: अगर आपके आसपास कोई शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और आपको ऐसा लगता है कि उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. ऐसे में आप 9152987821 हेल्‍पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत जानकारी दे सकते हैं, ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)



Source link