वनडे में रोहित ने रचा इहितास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड
Last Updated:
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 92 रनों की दमदार पारी खेली. रोहित सिर्फ 8 रन से अपना शतक चूक गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित वनडे में ओपनर के तौर पर 10000 रन के आंकड़े को पार किया है.
रोहित ने तीसरे वनडे में बनाए 92 रन
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा ने 92 रनों की दमदार पारी खेली. बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में रोहित सिर्फ 8 रन से अपना शतक चूक गए. रोहित ने दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया के लिए 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी. हालांकि, तीसरे वनडे में रोहित अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बावजूद उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
दरअसल, रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 10000 रन के आंकड़े को पार किया. इस उपलब्धि को हासिल करने वाले रोहित शर्मा दुनिया के सिर्फ चौथे ओपनर बल्लेबाज बने हैं. इसके अलावा रोहित ने सचिन तेंदुलकर के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ने का कारनामा किया.
सचिन से तेज रोहित ने पूरे किए 10000 रन
रोहित शर्मा ने वनडे में ओपनर के तौर पर सचिन से तेज 10000 रन के आंकड़े को छुआ है. रोहित शर्मा ने अपनी 202वीं वनडे पारी में 10 हजार रन पूरे किए हैं. वहीं, सचिन की बात करें तो उन्होंने 217 पारियों में ओपनर के तौर पर 10000 रन पूरे किए थे.
रोहित के अलावा बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर ने 15310, सनथ जयसूर्या ने 12740 और क्रिस गेल ने 10179 रन बनाए हैं. बता दें कि रोहित ने हाल ही में वनडे में अपने 12,000 रन भी पूरे किए थे. ऐसा करने वाले वह सचिन और विराट कोहली के बाद भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं.
रोहित की पारी से भारत ने बनाए 351 रन
वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 351 रन का स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने दमदार 129 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने भी 57 रनों का योगदान दिया. शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और शुभमन गिल तीसरे वनडे में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.