उज्जैन के आचार्य ने बताया, गुरु के चरण बदलते ही 3 राशियों के बने शुभ संयोग
Last Updated:
Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, भाग्य, धर्म और संतान का कारक माना गया हैm वर्तमान में गुरु कर्क राशि में हैं. जल्द अब वे अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे, इस बदलाव से तीन राशियों के जातकों को निर्णय क्षमता और कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है. आइए जानते है वह राशि…
Guru Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को देवगुरु के साथ भाग्य, ज्ञान, धर्म और संतान का कारक माना गया है. वर्तमान में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में स्थित हैं, इसलिए उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है. अभी गुरु अश्लेषा नक्षत्र के तीसरे चरण में हैं. 8 अक्टूबर को वे नक्षत्र चरण बदलकर अश्लेषा के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस परिवर्तन का असर तीन राशियों पर विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. इन राशि के जातक को निर्णय क्षमता, ज्ञान और कार्यशैली पर सकारात्मक फर्क पड़ सकता है.
तीन राशियों को होगा लाभ
वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरी और कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन पर अधिकारियों की नजर रहेगी और काम की सराहना मिल सकती है. आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. इस जिम्मेदारी को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाकर आप काम पूरा कर पाएंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को भी नए अवसर मिलने की संभावना है. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और दांपत्य जीवन सुखद रह सकता है.
कर्क– इस राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में आप कार्यस्थल या घर में अपनी बात कह पाने में सफल हो सकते हैं. आपको भाग्य का साथ भी मिल सकता है. साझेदारी में किए जा रहे व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना हैं. इसके साथ ही व्यापार को लेकर पार्टनर के साथ चली आ रही अनबन का समाधान मिल सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है.
मकर- इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं साथ ही शादी में लंबे समय से बनी रुकावटें दूर होने की संभावना है. दांपत्य जीवन में भी आपसी समझ और प्रेम बढ़ सकता है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. वहीं, लंबे समय से अटके जरूरी काम भी पूरे होने की उम्मीद है.