Last Updated:
Shivon Zilis : शिवॉन जिलिस ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की एक बेहद प्रभावशाली महिला मानी जाती हैं. वे पिछले लंबे समय से एलन मस्क के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों के चार बच्चे हैं. अब शिवॉन ने एलन मस्क से ब्रेकअप होने की जानकारी दी है.
एलन मस्क के साथ शिवॉन जिलिस. (फाइल फोटो: रॉयटर्स)
नई दिल्ली. दुनिया को मंगल पर बसाने और इंसानी दिमाग में चिप लगाने का सपना देखने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में हैं. मस्क की ब्रेन-चिप कंपनी न्यूरालिंक (Neuralink) की शीर्ष अधिकारी और उनके चार बच्चों की मां शिवॉन जिलिस ने मस्क से अपने रोमांटिक रिश्ते खत्म होने की जानकारी दी है. शिवॉन और एलन मस्क ने शादी की थी. शिवॉन जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक इस ब्रेकअप के बारे में बताया है. शिवॉन जिलिस का भारत से भी नाता है. उनके जैविक (बायोलॉजिकल) पिता एक भारतीय थे और कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे. जिलिस को शिवॉन को बचपन में एक कनाडाई परिवार ने गोद ले लिया था.
पिछले साल भारतीय उद्यमी निखिल कामथ के पॉडकास्ट में मस्क ने खुद खुलासा किया था की उनकी पार्टनर शिवॉन आधी भारतीय हैं. मस्क और जिलिस के रिश्ते का भारतीय रंग उनके बच्चों के नामकरण में भी दिखा. दोनों के कुल चार बच्चे हैं. मस्क से उनके चार बच्चे स्ट्राइडर शेखर और एज़्योर, बेटी आर्केडियाऔर बेटा सेल्डन लाइकर्गस हैं. मस्क ने बेटे स्ट्राइडर शेखर का नाम भारत के महान नोबेल पुरस्कार विजेता और खगोल-भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा गया है.
टेक इंडस्ट्री का बड़ा नाम है शिवॉन जिलिस
शिवॉन जिलिस ग्लोबल टेक इंडस्ट्री की एक बेहद प्रभावशाली महिला मानी जाती हैं. कनाडा के ओंटारियो में जन्मी शिवॉन येल यूनिवर्सिटी (Yale University) से पढ़ी हैं. वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का बड़ा नाम रही हैं और मस्क की कंपनी से जुड़ने से पहले OpenAI में भी काम कर चुकी हैं. वर्तमान में वह न्यूरालिंक में ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर हैं. फरवरी 2025 में जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन पहुंचे थे, तब ब्लेयर हाउस में पीएम मोदी से मस्क की मुलाकात के दौरान शिवॉन जिलिस अपने बच्चों के साथ मौजूद थीं. उस दौरान सामने आईं तस्वीरों ने मस्क-जिलिस के निजी रिश्ते को सीधे तौर पर भारत की सुर्खियों में ला दिया था.
शिवॉन जिलिस को बाद में एक कनाडाई परिवार ने गोद ले लिया था. (Photo : रॉयटर्स)
अचानक हो गया ब्रेकअप
शिवॉन जिलिस ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “बिना किसी चेतावनी के सिर्फ एक हफ्ते के भीतर किसी के गहरे प्यार में होने से लेकर उसे छोड़ देने की स्थिति में पहुंच जाना बेहद कठिन है, लेकिन जिंदगी में कभी-कभी ऐसा ही होता है.” उन्होंने कहा कि वह आभारी हैं कि मस्क को एक स्थिर, कोमल और गहरे प्यार का अहसास करा सकीं. शिवॉन ने उम्मीद जताई कि वे दोनों आगे भी अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के लिए जिम्मेदार को-पैरेंट (co-parents) बने रहेंगे. पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, “ईश्वर एलन का भला करे, दुनिया खुशकिस्मत है कि उसके पास आप हैं.”