उज्जैन में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को पकड़ा, 3 की तलाश जारी

उज्जैन में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने एक युवक और एक नाबालिग को पकड़ा, 3 की तलाश जारी


Last Updated:

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है. सीएसपी के मुताबिक सभी पांच आरोपियों की पहचान हो चुकी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं.

Zoom

pic credit- freepik

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 16 साल की नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पांच लड़कों ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और इसके बाद दुष्कर्म किया. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक 19 साल का युवक और एक नाबालिग है. बाकी तीन नाबालिग आरोपियों की तलाश जारी है.

पुलिस के अनुसार, किशोरी 26 सितंबर को घर से लापता हो गई थी. जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने 28 सितंबर को थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने उसके आने-जाने के रास्तों की जांच की. एक फुटेज में वह एक लड़के के साथ जाती दिखी. पुलिस उस लड़के की जानकारी जुटा ही रही थी कि 30 सितंबर को किशोरी खुद घर लौट आई. इसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई और परिवार ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया.

पीड़िता ने क्या बताया
पीड़िता के मुताबिक, इलाके का एक नाबालिग लड़का किसी काम का बहाना बनाकर उसे एक सुनसान जगह ले गया. वहां उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी करीब चार दिन तक उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाते रहे.

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़िता के बताए हुलिए और जानकारी के आधार पर पहले एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है. पूछताछ में उसने घटना में शामिल बाकी साथियों के बारे में बताया. पुलिस के अनुसार, पांच आरोपियों में चार नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 16 से 17 साल के बीच है, जबकि एक आरोपी 19 साल का है. वहीं, पकड़े गए नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह (Juvenile Observation Home) भेजा गया है, जबकि 19 साल के आरोपी को सेंट्रल जेल भेजा गया है. सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं.



Source link