ईरान जंग के बीच उत्‍तर कोरिया ने दागी मिसाइल, साउथ कोरिया से जापान तक में दहशत – South Korea military says North Korea fired projectile kim jong un

ईरान जंग के बीच उत्‍तर कोरिया ने दागी मिसाइल, साउथ कोरिया से जापान तक में दहशत – South Korea military says North Korea fired projectile kim jong un


होमदुनियाअन्य देश

ईरान जंग के बीच उत्‍तर कोरिया ने दागी मिसाइल, साउथ कोरिया से जापान तक में दहशत

Last Updated:

North Korea Fired Missile: एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से जंग जारी है, जिसकी आग में पूरी दुनिया झुलस रही है. दूसरी तरफ कोरियाई प्रयद्वीप में भी उबाल आने की आशंक बढ़ गई है. नॉर्थ कोरिया की तरफ से मिसाइल फायर किए जाने से दक्षिण कोरिया और जापान में दहशत का आलम है.

Zoom

नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी है. (फाइल फोटो/Reuters)

North Korea Fired Missile: ईरान जंग के बीच उत्‍तर कोरिया ने बड़ा कदम उठाया है. दक्षिण कोरिया ने बताया कि नॉर्थ कोरिया ने मिसाइल दागी है. इसे बैलिस्टिक मिसाइल बताया जा रहा है. पश्चिम एशिया में तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच नॉर्थ कोरिया को भी अक्‍सर लपेटा जाता है. हाल में ही यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा था कि उन्‍होंने दो उत्‍तर कोरियाई को दक्षिण कोरिया को सौंप है. साउथ कोरिया इस सीक्रेट को सार्वजनिक करने पर काफी नाराजगी भी जताई थी. यूक्रेन का दावा है कि ये दोनों रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहे थे. कोरियाई प्रायद्वीप में इसके बाद तनाव फैल गया. इन सबके बीच नॉर्थ कोरिया की ओर से साउथ कोरिया के पूर्वी क्षेत्र से लगते इलाके में मिसाइल दागी गई है.

जानकारी के अनुसार, उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम से कम एक मिसाइल फायर किया है. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी. सीमा पर बारूदी सुरंगों के विस्फोट में 3 दक्षिण कोरियाई सैनिकों के घायल होने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य गतिविधियां भी तेज कर दी हैं. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री क्षेत्र की दिशा में प्रोजेक्‍टाइल छोड़ा है. हालांकि, सेना ने तत्काल यह जानकारी नहीं दी कि प्रक्षेप्य कितनी दूर तक गया या वह बैलिस्टिक मिसाइल थी अथवा कोई अन्य हथियार.

किम जोंग उन की बहन के बयान के बाद मिसाइल फायर

दिलचस्‍प है कि यह मिसाइल ऐसे समय में दागी गई है, जब उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग ने एक अहम बयान दिया है. उन्होंने सीमा पर बारूदी सुरंगों के विस्फोट को लेकर उत्तर कोरिया से माफी मांगने की दक्षिण कोरिया की मांग का मजाक उड़ाया था. दक्षिण कोरिया और अमेरिका के नेतृत्व वाली संयुक्त कमान ने कहा है कि सैनिकों के घायल होने की घटना उत्तर कोरिया की उन बारूदी सुरंगों के कारण हुई, जिन्हें सैन्य सीमांकन रेखा के दक्षिण में लगाया गया था. दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से सीमा पर किलेबंदी की गतिविधियां रोकने की भी मांग की है. इनमें बारूदी सुरंगें बिछाना और टैंक रोधी अवरोधक लगाना शामिल है.

दक्षिण कोरिया की मांग खारिज

किम यो जोंग ने सियोल की मांगों को ‘बेहद दयनीय’ बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया से संबंध स्थायी रूप से समाप्त करने का इरादा रखता है. हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया ने कथित हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्‍टम का परीक्षण, लाइव-फायर सैन्य अभ्यास और नए युद्धपोत को नौसेना में शामिल करने जैसी गतिविधियां की हैं. अमेरिकी कूटनीतिक प्रयासों को दोबारा शुरू करने की अपील के बावजूद किम जोंग उन अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार जारी रखे हुए हैं.



Source link