‘आप मजबूती से डटे रहे, पूरे देश को गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छर के अटूट हौसले के मुरीद हुए शाहरुख खान

‘आप मजबूती से डटे रहे, पूरे देश को गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छर के अटूट हौसले के मुरीद हुए शाहरुख खान


Last Updated:

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की देशभर में चर्चा हो रही है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मुश्किल हालात में हिम्मत नहीं छोड़ी और विमान में सवार 174 लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई. उनके अतुलनीय साहस ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया. सलमान खान और जावेद अख्तर के बाद शाहरुख खान ने भी उनके अटूट हौसले को सलाम करते हुए कहा कि पूरे देश को उनपर गर्व है.

Zoom

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छर की जमकर तारीफ की. (फोटो साभार -फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  सुपरस्टार शाहरुख खान ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की तारीफ की है. इजरायल जा रही फ्लाइट में कथित रूप से एक गंभीर हमला हुआ था जिस दौरान मुश्किलों का सामना करते हुए कैप्टन स्मित मच्छर ने फ्लाइट को क्रैश होने से बचाया. एक गंभीर हमले के दौरान कैप्टन स्मित ने जिस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. बॉलीवुड सितारे भी उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं.

अब शाहरुख खान भी स्मित मच्छर के अटूट हौसले के मुरीद हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पायलट के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. किंग खान ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर कैप्टन स्मित मच्छर के लिए एक खास मैसेज लिखा. उन्होंने उनकी हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में उन्होंने जिस मजबूती का परिचय दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है.

किंग खान ने एक्स पर लिखा कि जब हालात सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण थे, तब कैप्टन स्मित मजबूती से खड़े रहे. अपनी जान को खतरे में डालकर उन्होंने विमान में मौजूद लोगों की रक्षा की और यह दिखाया कि एक कैप्टन की जिम्मेदारी क्या होती है. शाहरुख ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है.

कैप्टन स्मित मच्छर के मुरीद हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘कैप्टन स्मित मच्छर, जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप मजबूती से डटे रहे! मुश्किल हालात का सामना करते हुए अपनी जान जोखिम में डालना आसान नहीं होता, लेकिन आपने ऐसा ही किया. विमान में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए आपने अपनी परवाह किए बिना जो कदम उठाया, वह बताता है कि एक कैप्टन की जिम्मेदारी क्या होती है’.



Source link