Last Updated:
Ramdevra Dham Development: जैसलमेर के रामदेवरा धाम के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत 21.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. इस राशि से रामदेवरा धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे. बाबा रामदेवजी की समाधि के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. खासकर भादवा मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु रामदेवरा आते हैं. बाबा रामदेवजी के प्रति अलग-अलग समुदायों में आस्था है और रामदेवरा धाम सामाजिक समरसता एवं समानता के संदेश के लिए भी जाना जाता है. केंद्र की स्वीकृति के बाद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, धाम की सुविधाओं को बेहतर करने और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को गति देने की तैयारी है.
जैसलमेर के रामदेवरा धाम के विकास के लिए स्वदेश दर्शन योजना के तहत 21.16 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली
जैसलमेर. पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल बाबा रामदेवरा धाम के विकास को लेकर केंद्र सरकार की ओर से बड़ी स्वीकृति दी गई है. स्वदेश दर्शन योजना के तहत रामदेवरा धाम में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 21.16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि इस राशि से रामदेवरा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे.
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
राजस्थान की लोकपरंपरा में लोकदेवता ‘मेहोजी मांगलिया’ वीरता, त्याग और गौसेवा की भावना के प्रतीक हैं।
फलोदी के बापिणी में स्थित उनका मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ग्रामीण समाज में उन्हें लोकदेवता और गौरक्षक के रूप में श्रद्धा से स्मरण किया जाता है। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को यहां लगने वाला मेला इस लोकआस्था की जीवंत अभिव्यक्ति है।
इसी आस्था और विरासत को संरक्षित करते हुए स्वदेश दर्शन योजना के तहत यहाँ ₹16 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएँगे।
मेरा उद्देश्य है कि मेहोजी मांगलिया की गौरवशाली लोकपरंपरा को और व्यापक पहचान मिले।