दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती का नाम रखा ‘आर्या’, जानिए क्या है इसका अर्थ
Last Updated:
Sidhu Granddaughter Aarya Name Meaning: नवरात्रि से ठीक पहले नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियों ने दस्तक दी है. सिद्धू दादा बन गए हैं और उनकी पोती का नाम ‘आर्या’ रखा गया है. यह नाम देवी दुर्गा से जुड़ा है, जिसका संस्कृत में गहरा अर्थ है. सिद्धू परिवार में इस नए सदस्य के आगमन से उत्सव का माहौल है, खासकर ऐसे समय में जब देश नवरात्रि की तैयारियों में जुटा है.
Sidhu Granddaughter Aarya Name Meaning: नवरात्रि शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियों ने दस्तक दी है. नवजोत सिंह सिद्धू दादा बन गए हैं और उनके घर नन्ही पोती का जन्म हुआ है. परिवार ने बच्ची का नाम ‘आर्या’ रखा है, जो संस्कृत मूल का नाम है और भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व माना जाता है. आर्या शब्द का संबंध सम्मान, श्रेष्ठता और सद्गुणों से जोड़ा जाता है. वहीं, नवरात्रि के मौके पर इस नाम का देवी परंपरा से जुड़ाव भी इसे खास बनाता है. देवी दुर्गा को शक्ति और आदिशक्ति के स्वरूप में पूजा जाता है, ऐसे में पोती के लिए चुना गया यह नाम धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी आकर्षण का केंद्र बन गया है. आइए जानते हैं ‘आर्या’ नाम का संस्कृत में वास्तविक अर्थ और इससे जुड़ी मान्यताएं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी का स्वागत किया है. सिद्धू ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर परिवार में नन्ही बच्ची के आने की खुशखबरी दी और इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती का नाम भी बताया. परिवार ने बेबी गर्ल का नाम आर्या सिद्धू रखा है. बच्ची का नाम सामने के बाद अब लोग इंटरनेट पर इस नाम का मतलब सर्च कर रहे है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने डाला खूबसूरत पोस्टर
दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ. इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम का खुलासा करते हुए लिखा कि हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं. नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार बधाइयां दें रहे है.
View this post on Instagram