Last Updated:
मंडी पुलिस ने 5 किलो 535 ग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद की. हरियाणा से 75 वर्षीय रणवीर को गिरफ्तार किया गया, जो इस मामले में छठी गिरफ्तारी है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने पुष्टि की.
हरियाणा में दबिश देकर 75 वर्षीय रणवीर पुत्र लहरी, निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया.
मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की पंडोह पुलिस ने 5 किलो 535 ग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम बरामद की है और हरियाणा से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.
पंडोह पुलिस की टीम एसआई अशोक पठानिया, एएसआई मनोज ठाकुर, कांस्टेबल अमित ठाकुर और एलएचएचसी नैना कटोच ने फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर हरियाणा में दबिश देकर 75 वर्षीय रणवीर पुत्र लहरी, निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया.
गौर रहे कि पुलिस चौकी पंडोह ने 17 जुलाई को 5 किलो 535 ग्राम चरस और 568 ग्राम अफीम के साथ हरियाणा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद बैकवर्ड लिंकेज की जांच के दौरान 24 अगस्त 2026 को राहुल निवासी गांव रोपा, डाकघर खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया था. जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने हरियाणा में गिरफ्तार आरोपियों को कथित तौर पर चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी जीत राम उर्फ जीतू (35), पुत्र तेज राम, निवासी गांव कनाल, डाकघर खनाग, तहसील आनी, जिला कुल्लू को भी गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में छठी गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार किए गए बुजुर्ग का बेटा अनिल उर्फ काला पहले ही गिरफ्तार हो चुका है.
पुलिस ने जांच में पाया किा चरस और अफीम की खरीद फरोख्त में उक्त बुजुर्ग की भी अहम भूमिका रही है. उसी आधार पर अब इसे भी गिरफ्तार किया गया है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस मामले में मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लिंक की भी जांच कर रही है.