Israel News Latest : ‘पायलट को जिसने भेजा…’, नेतन्याहू ने दिखाया रौद्र रूप, हाईजैक कांड पर नया वीडियो

Israel News Latest : ‘पायलट को जिसने भेजा…’, नेतन्याहू ने दिखाया रौद्र रूप, हाईजैक कांड पर नया वीडियो


दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 पर हुए कांड ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. एक ओमानी पायलट ने इस प्लेन को आतंकी इरादों से हाईजैक करके क्रैश करवाने की कोशिश की. 174 इजरायली नागरिकों की हत्या का मिशन फेल होने के बाद वो मौत की भीख मांगता रहा. ये पायलट अब जांच एजेंसियों के शिकंजे में है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रौद्र रूप दिखाया है. उन्होंने उन लोगों को खुली चेतावनी भेजी है, जिन लोगों ने इस पायलट को सुसाइड मिशन पर भेजा था.

नेतन्याहू ने ओमानी पायलट के आतंकी आकाओं को दी वॉर्निंग

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ‘जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस खौफनाक वारदात की हर एक परत खुलती जा रही है. उन्होंने कहा कि कॉकपिट के अंदर जो कुछ भी हुआ, वो किसी बड़ी तबाही से कम नहीं था.

नेतन्याहू ने कहा ‘जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, तस्वीर पूरी तरह साफ होती जा रही है. यानिव और उनके जांबाज दोस्तों ने 9/11 जैसा भयानक हादसा होने से रोक लिया. हमलावर पूरी तरह से इस्लामिक कट्टरपंथी सोच का शिकार हो चुका था. वो प्लेन को उसके यात्रियों समेत क्रैश करने की नीयत से आया था.

नेतन्याहू के इस बयान से साफ हो गया है कि हमलावर का मकसद केवल कॉकपिट में हिंसा नहीं था, बल्कि वो 182 यात्रियों से भरे इस विमान को हवा में ही या किसी आबादी वाले इलाके में क्रैश एक बड़ा नरसंहार करना चाहता था, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुआ था.

‘जिसने भेजा है, वो भारी कीमत चुकाएगा’: इजरायल की सीधी चेतावनी

जांच की दिशा और हमलावर के आकाओं को लेकर नेतन्याहू ने पूरी दुनिया के सामने इजरायल का रुख बिल्कुल साफ कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि इजरायली सुरक्षा और जांच एजेंसियां इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही हैं कि इस हमलावर को किसने ट्रेनिंग दी और किसने इसे इस नापाक मिशन पर भेजा था.

नेतन्याहू ने कहा कि ‘हम अभी जांच में इस बात को पूरी तरह साफ कर रहे हैं कि क्या उसे किसी संगठन या देश द्वारा भेजा गया था. और एक बात याद रखिए, जिसने भी उसे भेजा है, वह इसकी बहुत भारी कीमत चुकाएगा’. नेतन्याहू की इस चेतावनी का सीधा मतलब है कि अगर इस हमले के पीछे सीमा पार बैठा कोई आतंकी संगठन या कोई दुश्मन देश निकला, तो इजरायल उसे किसी भी कीमत पर बख्शने वाला नहीं है. इजरायल अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

इस्लामिक कट्टरपंथ और 7 अक्टूबर का कनेक्शन? जांच में जुटी एजेंसियां

नेतन्याहू ने अपने बयान में जिस ‘इस्लामिक कट्टरपंथ’ का जिक्र किया, उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को और गंभीर बना दिया है. इजरायल और UAE दोनों की जांच एजेंसियां अब इस बात की तहकीकात कर रही हैं कि क्या हमलावर किसी ऑनलाइन स्लीपर सेल या अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का हिस्सा था?

खास बात ये है कि ये हमला 7 अक्टूबर की बरसी के बेहद करीब हुआ है. इजरायल पर हुए 7 अक्टूबर के हमलों के बाद से ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बेहद सख्त है. ऐसे में हवा में इस तरह के हमले को अंजाम देने की कोशिश यह दर्शाती है कि कट्टरपंथी ताकतें इजरायल और अरब देशों (अब्राहम एकॉर्ड्स) के बीच बन रहे शांति के माहौल को खत्म करना चाहती हैं.



Source link