हैदराबाद में अब मेट्रो-बस के लिए कॉमन डिजिटल पास, ऐप से बुक होगा टिकट, ऑटो से चलना हुआ महंगा

हैदराबाद में अब मेट्रो-बस के लिए कॉमन डिजिटल पास, ऐप से बुक होगा टिकट, ऑटो से चलना हुआ महंगा


होमताजा खबरदेश

हैदराबाद में अब मेट्रो और बस के लिए कॉमन डिजिटल पास, ऑटो से चलना हुआ महंगा

Last Updated:

तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के मुसाफिरों के लिए मेट्रो और टीजीएसआरटीसी बसों का साझा कॉमन पास पेश किया है. प्रजा भवन में डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने इस योजना के साथ ‘मी टिकट’ मोबाइल एप भी शुरू किया. अब मुसाफिर सिर्फ एक पास से बस और मेट्रो दोनों में सफर कर सकेंगे. इसके अलावा छह सौ रुपये का डिजिटल वीकली बस पास उतारा गया है और ऑटो रिक्शा के न्यूनतम किराए में भी बदलाव किया गया है.

Zoom

तेलंगाना में मेट्रो-आरटीसी कॉमन पास और मी टिकट एप शुरू, ऑटो का नया किराया भी लागू.

पीवी रमना कुमार, हैदराबाद

लाखों मुसाफिरों के लिए राहत भरी खबर है. तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आसान बनाने के लिए कई कदमों का ऐलान किया. अब शहर के लोग एक ही कॉमन पास के जरिए हैदराबाद मेट्रो और टीजीएसआरटीसी सिटी बसों में सफर कर सकेंगे. प्रजा भवन में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी चीफ मिनिस्टर मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने इस योजना का औपचारिक उद्घाटन किया. इस खास मौके पर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पोंनम प्रभाकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल ‘मी टिकट’ मोबाइल एप भी लॉन्च किया है. इसके अलावा शहर के भीतर यात्रा को सुगम बनाने के लिए छह सौ रुपये का वीकली बस पास भी उतारा गया है. यह सिस्टम बस और मेट्रो को आपस में जोड़कर यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया गया है. सरकार को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से सड़कों पर ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों में कमी दर्ज की जाएगी.

अब बस और मेट्रो के लिए अलग टिकट नहीं लेना पड़ेगा

तेलंगाना सरकार का यह नया कदम मुसाफिरों की रोजमर्रा की भागदौड़ को काफी हद तक आसान बनाएगा. अब तक लोगों को मेट्रो से उतरकर बस पकड़ने के लिए अलग से लाइन में लगना पड़ता था. इस साझा व्यवस्था को तेलंगाना सरकार, टीजीएसआरटीसी और हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड ने मिलकर तैयार किया है.

यह नया पास आउटर रिंग रोड के दायरे में चलने वाली सभी सिटी बसों और मेट्रो ट्रेनों में मान्य रहेगा. हालांकि एयरपोर्ट जाने वाली पुष्पाक एसी बस सर्विस को इस सुविधा के दायरे से बाहर रखा गया है. इस व्यवस्था से मुसाफिरों का सफर बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकेगा.

कॉमन पास के लिए यात्रियों को कितना पैसा खर्च करना होगा?

सरकार ने इस पास को दो अलग-अलग विकल्पों में यात्रियों के लिए पेश किया है. रोजाना यात्रा करने वाले मुसाफिरों के लिए डेली पास चार सौ रुपये में मिलेगा. इस चार सौ रुपये में तीन सौ रुपये मेट्रो और सौ रुपये बस यात्रा के लिए तय हैं.

नियमित सफर करने वालों के लिए मंथली पास साढ़े आठ हजार रुपये में उपलब्ध कराया गया है. इस मंथली पास में सात हजार रुपये मेट्रो के लिए और पंद्रह सौ रुपये बस के लिए तय किए गए हैं. यह पास सभी मेट्रो स्टेशनों के काउंटर से खरीदा जा सकता है. पहली बार पास लेते समय सौ रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा, जो कार्ड वापस करने पर मिल जाएगा.

नया ‘मी टिकट’ एप सफर के अनुभव को कैसे बदलेगा?

कागजी टिकटों और छुट्टे पैसों के झंझट को मिटाने के लिए टीजीएसआरटीसी ने ‘मी टिकट’ मोबाइल एप भी शुरू कर दिया है. इस एप के जरिए यात्री घर बैठे ही अपने मोबाइल से बस का टिकट बुक कर सकते हैं. एप में यात्रियों को बस में चढ़ने की जगह और अपनी मंजिल चुननी होगी. इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करते ही मोबाइल स्क्रीन पर डायनामिक क्यूआर कोड वाला डिजिटल टिकट आ जाएगा. इस डिजिटल टिकट को बस में यात्रा के दौरान कंडक्टर को दिखाना होगा. इस पूरे डिजिटल सिस्टम से यात्रियों का समय बचेगा और खुले पैसों का विवाद भी हमेशा के लिए खत्म होगा.

छह सौ रुपये वाले वीकली बस पास में यात्रियों को क्या फायदा मिलेगा?

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link