Bhiwadi News: दूध देने आया युवक लिफ्ट में ही करने लगा गंदी हरकत, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

Bhiwadi News: दूध देने आया युवक लिफ्ट में ही करने लगा गंदी हरकत, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल


Last Updated:

Bhiwadi viral video: भिवाड़ी की एक आवासीय सोसाइटी में दूध सप्लाई करने वाले एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है. आरोपी लिफ्ट में टॉयलेट करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह घटना 7-8 दिन पुरानी है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है. गुस्साए निवासियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. लोगों ने आशंका जताई है कि जो व्यक्ति लिफ्ट में पेशाब कर सकता है, वह दूध में भी मिलावट कर सकता है. सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Khairthal-Tijara News: भिवाड़ी की सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर टॉयलेट करता पकड़ा गया दूध सप्लायर, CCTV वीडियो से खुला पूरा मामला

Bhiwadi: खैरथल-तिजारा जिले के औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी से एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां की एक पॉश आवासीय सोसाइटी में एक ऐसी घटना घटी है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. रोजमर्रा की तरह सोसाइटी में दूध सप्लाई करने आने वाले एक युवक ने अपनी ऐसी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है, जिसे सुनकर सोसाइटी के लोग दहशत और भारी गुस्से में हैं. आरोप है कि यह युवक सोसाइटी की लिफ्ट में टॉयलेट करता हुआ पकड़ा गया है. यह पूरी शर्मनाक घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद से ही यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. हालांकि, बताया जा रहा है कि यह मामला करीब सात से आठ दिन पुराना है, लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आजकल हर बड़ी आवासीय सोसाइटी में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं. इसी सुरक्षा व्यवस्था के चलते इस आरोपी की घिनौनी हरकत सबके सामने आ सकी. कथित दूध सप्लाई करने वाला युवक जब लिफ्ट से ऊपर जा रहा था, तब उसने लिफ्ट के अंदर ही टॉयलेट कर दिया. उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी यह गंदी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है. लिफ्ट में टॉयलेट करता हुआ यह युवक साफ तौर पर वीडियो में देखा जा सकता है. इस घटना के उजागर होने के बाद से ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया है.





Source link