Last Updated:
मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को मीठी नदी घोटाले में गिरफ्तार किया है. बीएमसी को प्रोजेक्ट में करीब 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. गिरफ्तारी से पहले उनके घर पर आठ घंटे लंबी पूछताछ हुई. जांच से पता चला था कि मुख्य आरोपी केतन कदम से जुड़ी कंपनी से 18 लाख रुपये उस कंपनी में ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें डिनो मोरिया के भाई डायरेक्टर हैं.
डिनो मोरिया की बढ़ी मुश्किलें. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया है. एक्टर को कथित तौर पर मीठी नदी घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है. प्रोजेक्ट से जुड़ी आर्थिक गड़बड़ियों के चलते डिनो मोरिया को 2 अक्टूबर 2026 को हिरासत में लिया गया था. गिरफ्तारी से पहले डिनो से अधिकारियों ने उनके घर पर लगभग आठ घंटे पूछताछ की थी.
केस मुंबई की मीठी नदी की साफ-सफाई से जुड़ा है. ‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग इस प्रोजेक्ट में वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है, जिसमें बीएमसी को कथित तौर पर 65.54 करोड़ का नुकसान हुआ है. डिनो मोरिया काफी समय से इस मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं. पिछले साल जून में ईडी ने उनके घर पर करीब 14 घंटे तलाशी अभियान भी चलाया था. एक्टर के मुंबई स्थित घर के अलावा ईडी ने मुंबई और कोच्चि में 14 अन्य जगहों पर भी एक-साथ तलाशी ली थी. ईडी ने डिनो के भाई के घरों और ठेकेदारों व बिचौलियों के परिसरों की भी तलाशी ली थी.
क्या है मीठी नदी घोटाला मामला?
केस मीठी नदी की साफ-सफाई से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में कथित वित्तीय गड़बड़ियों से संबंधित है. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने ठेकेदारों, बिचौलियों और नगर निगम के अधिकारियों से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट देने और भुगतान करने का तरीका भी शामिल है. इससे पहले, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने पाया था कि 18 लाख ‘यूबीओ रिडेज’ नाम की कंपनी को ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो मोरिया डायरेक्टर हैं.
मुख्य आरोपी से जुड़े तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फंड केतन कदम ने ट्रांसफर किया था, जो इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक हैं. केतन कदम ‘वोदर इंडिया एलएलपी’ से जुड़ा है और उसे 2025 में मीठी नदी की डीसिल्टिंग से जुड़े घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने पाया कि वोडर इंडिया एलएलपी और इलेक्ट्रिक कार्ट बनाने वाली कंपनी यूबीओ राइड्ज, दोनों ही मुंबई के वर्ली में फेमस स्टूडियो के पास एक ही पते से काम करती थीं. डिनो मोरिया एक्टिंग में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, हालांकि निर्माता के तौर पर विस्तार कर रहे हैं. उन्हें फैंस ‘राज’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं. वे पिछली बार साल 2021 में आई सीरीज ‘द एम्पायर’ में नजर आए थे.