Last Updated:
World Largest Exams List: एक परीक्षा में कितने लोग शामिल हो सकते हैं इसका अंदाजा चीन की Gaokao से लगाया जा सकता है जहां एक साल में करीब 1.29 करोड़ उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करते हैं. SBI रिसर्च की नई रिपोर्ट ने उम्मीदवारों के आवेदन के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी 14 परीक्षाओं की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में भारत की NEET UG करीब 25 लाख आवेदनों के साथ पांचवें नंबर पर है.खास बात यह है कि भारत की UPSC CSE, JEE Main और UPSC NET जैसी परीक्षाएं भी इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हैं.
World Largest Exams List,Largest Competitive Exams in the World: दुनिया की सबसे बडी परीक्षाएं कौन सी हैं? (Photo: magnific)
World Largest Exams List: दुनिया में कई ऐसी परीक्षाएं होती हैं जिनमें उम्मीदवारों की संख्या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में पहुंच जाती है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI रिसर्च ने जारी अपनी रिपोर्ट में उम्मीदवारों के आवेदन के आधार पर दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की लिस्ट जारी की है.इस लिस्ट में चीन की Gaokao परीक्षा 1.29 करोड़ आवेदनों के साथ पहले नंबर पर है.वहीं भारत की NEET UG करीब 25 लाख आवेदनों के साथ पांचवें स्थान पर है.खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत की NEET UG के अलावा यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, जेईई मेन और UPSC NET जैसी परीक्षाएं भी शामिल हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं की पूरी लिस्ट
SBI रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक उम्मीदवारों के आवेदन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा चीन की Gaokao है.इसमें करीब 12.9 मिलियन यानी 1.29 करोड़ आवेदन आते हैं.दूसरे नंबर पर ब्राजील की ENEM परीक्षा है जिसमें करीब 4.8 मिलियन यानी 48 लाख आवेदन आते हैं.तीसरे स्थान पर चीन की Central Civil-Service Examination यानी Guokao है.इसमें करीब 3.7 मिलियन यानी 37 लाख आवेदन आते हैं.चीन की ही National Master’s Entrance Examination करीब 3.4 मिलियन यानी 34 लाख आवेदनों के साथ चौथे नंबर पर है.
NEET UG में करीब 25 लाख आवेदन
इसके बाद भारत की NEET UG करीब 2.5 मिलियन यानी 25 लाख आवेदनों के साथ पांचवें स्थान पर है.इसके बाद तुर्किये की YKS परीक्षा में करीब 24 लाख, नाइजीरिया की UTME में करीब 22 लाख और अमेरिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली SAT में करीब 20 लाख आवेदन आते हैं.बांग्लादेश की SSC और समकक्ष परीक्षाओं में करीब 18 लाख आवेदन आते हैं जबकि अमेरिका की ACT परीक्षा में करीब 14 लाख आवेदन होते हैं.भारत की UPSC Civil Services Examination करीब 12 लाख आवेदनों के साथ इस लिस्ट में आगे है.बांग्लादेश की HSC और समकक्ष परीक्षाओं में भी करीब 12 लाख आवेदन आते हैं.इसके बाद भारत की JEE Main परीक्षा में करीब 10 लाख और UPSC NET में करीब 8 लाख आवेदन आते हैं.इस तरह SBI की रिपोर्ट में कुल 14 बड़ी परीक्षाओं को उनके आवेदन की संख्या के आधार पर शामिल किया गया है.
Gaokao से लेकर UPSC NET तक, किस परीक्षा में कितने आवेदन?
SBI रिसर्च की इस लिस्ट में चीन की Gaokao सबसे ऊपर है, जिसमें करीब 1.29 करोड़ आवेदन आते हैं.इसके बाद ENEM में 48 लाख, Guokao में 37 लाख और National Master’s Entrance Examination में 34 लाख आवेदन दर्ज किए गए हैं.भारत की NEET UG के करीब 25 लाख आवेदन हैं.YKS में करीब 24 लाख, UTME में करीब 22 लाख और SAT में करीब 20 लाख आवेदन आते हैं.बांग्लादेश की SSC और समकक्ष परीक्षाओं में करीब 18 लाख और ACT में करीब 14 लाख आवेदन हैं.भारत की UPSC CSE और बांग्लादेश की HSC तथा समकक्ष परीक्षाओं में करीब 12-12 लाख आवेदन हैं.JEE Main में करीब 10 लाख और UPSC NET में करीब 8 लाख आवेदन आते हैं.
NEET UG दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी परीक्षा
इस पूरी लिस्ट में भारत के लिए सबसे अहम बात NEET UG की स्थिति है.करीब 25 लाख आवेदनों के साथ NEET UG दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी परीक्षा है.NEET UG भारत में स्नातक स्तर पर मेडिकल दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है.इतने बड़े स्तर पर उम्मीदवारों के आवेदन आने का मतलब है कि इस परीक्षा का आयोजन भी देश के लिए एक बड़े प्रशासनिक अभ्यास जैसा है.लाखों उम्मीदवारों की परीक्षा के साथ प्रश्नपत्र की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, उम्मीदवारों की पहचान, निगरानी, उत्तरों की जांच और रिजल्ट जैसी कई प्रक्रियाएं जुड़ी होती हैं.इसी वजह से SBI Research ने दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा Gaokao के आयोजन के तरीके को भी अपनी रिपोर्ट में विस्तार से देखा है.
Gaokao में एक साल में 1.29 करोड़ उम्मीदवार
चीन की Gaokao इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.साल 2026 में कुल 1.29 करोड़ उम्मीदवारों ने Gaokao के लिए रजिस्ट्रेशन किया.इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की परीक्षा कराने के लिए चीन में 7,981 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.इन परीक्षा केंद्रों में कुल 3,48,000 परीक्षा कक्ष तैयार किए गए.इसके अलावा 21,000 रिजर्व कमरे भी रखे गए थे ताकि जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके.चीन ने दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी अलग इंतजाम किया.रिपोर्ट के मुताबिक 14,000 से ज्यादा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दौरान जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी.