Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला, जानें नया शेड्यूल

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय बदला, जानें नया शेड्यूल


Last Updated:

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए बड़ी खबर है. गुरुवार 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का नया विंटर शेड्यूल लागू हो गया है. जयपुर के मशहूर एसएमएस अस्पताल समेत प्रदेश भर के चिकित्सा संस्थानों में अब डॉक्टर्स सुबह 8 बजे के बजाय 9 बजे से ओपीडी में मरीजों को परामर्श देंगे. बदलते मौसम को देखते हुए लागू किया गया यह नया समय सामान्य दिनों में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा.

Zoom

जयुपर. राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में आज 1 अक्टूबर से विंटर ओपीडी शेड्यूल लागू हो गया है. जयपुर के एसएमएस अस्पताल समेत प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में अब सामान्य दिनों में ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी.

पहले सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह 8 बजे से शुरू होती थी. नए शेड्यूल के तहत मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू होगा. यानी अस्पताल जाने वाले मरीजों को अब नए समय के हिसाब से पहुंचना होगा. वहीं रविवार और सरकारी छुट्टी के दिन ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी.

यह बदलाव सिर्फ बड़े अस्पतालों तक नहीं है. पीएचसी, सीएचसी, उप-जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सैटेलाइट अस्पतालों में भी यही विंटर ओपीडी शेड्यूल लागू किया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पताल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को नए समय के अनुसार पंजीकरण, जांच और डॉक्टरों के परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

यह नया विंटर ओपीडी शेड्यूल 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा. ऐसे में अस्पताल जाने से पहले मरीजों के लिए ओपीडी का नया समय जानना जरूरी है.



Source link