एशियन गेम्स: जिस पिच पर अभिषेक-संजू फेल, वहां छाए दो बिहारी बबुआ, वैभव सूर्यवंशी-ईशान किशन ने काटा गदर

एशियन गेम्स: जिस पिच पर अभिषेक-संजू फेल, वहां छाए दो बिहारी बबुआ, वैभव सूर्यवंशी-ईशान किशन ने काटा गदर


होमखेलक्रिकेट

जिस पिच पर अभिषेक-संजू फेल, वहां छाए दो बिहारी बबुआ, वैभव-ईशान ने काटा गदर

Last Updated:

भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स सेमीफाइनल लाइव: बिहारियों का डंका तो दुनिया भर में बजता है. अब क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है. जापान में जारी एशियन गेम्स के क्रिकेट सेमीफाइनल में जब भारतीय टीम फंस रही थी तब दो बिहारियों ने हिम्मत दिखाई. पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पारी को संभाला बाद में टैलेंटेड ईशान किशन ने दमदार फिफ्टी ठोक डाली.

जिस पिच पर अभिषेक-संजू फेल, वहां छाए दो बिहारी बबुआ, वैभव-ईशान ने काटा गदरZoom

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए शानदार पारियां खेली.

निशिन: एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जहां संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर सरीखे अनुभवी बल्लेबाज टिक नहीं पाए, वहां दो बिहारियों ने मिलकर भारतीय टीम की नैय्या पार लगाई और श्रीलंका के सामने 170 रन का चैलेंजिंग लक्ष्य रखा. पहले वैभव सूर्यवंशी ने मजबूत स्कोर की नींव रखी फिर ईशान किशन ने अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत को 169/7 तक पहुंचाया. वैभव ने 21 गेंद में 38 रन ठोके तो ईशान किशन ने 33 गेंद में अर्धशतक जमाते हुए 46 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली.

IND vs SL LIVE: ईशान किशन के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी
वनडे में दोहरा शतक जमा चुके ईशान किशन के इंटरनेशनल करियर पर जब नजर डाली जाए तो आज की ये पारी सबसे ऊपर आंकी जाएगी. ईशान किशन अगर 46 गेंद में 80 रन नहीं बना पाते तो भारत मुश्किल में फंस सकता था. नॉटआउट लौटे ईशान ने इस दौरान चार चौके और पांच छक्के भी उड़ाए.

वैभव की 21 गेंद में 38 रन की परिपक्व पारी
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टॉस गंवाकर भारत एक छोर से विकेट गंवा रहा था तो दूसरे एंड से वैभव डटे रहे. वैभव दो छक्के और चार चौके लगाकर आउट हुए. वैभव ने पहले ओवर से स्ट्राइक करनी शुरू की तो तब तक मारते रहे, जब तक वह क्रीज पर रहे, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में किसी तरह की हड़बड़ी नजर नहीं आई. वह समझदारी से खेल रहे थे. बेफिजूल का रिस्क नहीं उठा रहे थे. चौथे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार दो चौके मारते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए कि घूमती पिच से वह घबराते नहीं हैं. पांचवें ओवर की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर चौका, छक्का और फिर चौका लगाकर श्रीलंकन कप्तान को टेंशन दे दिया.

फिर आउट कैसे हुए वैभव सूर्यवंशी?
वैभव के आउट होते ही मैदान पर अभिषेक शर्मा के विकेट जैसा ही नजारा था! 15 साल का यह नौजवान बहादुरी से खेल रहा था. श्रीलंकन कप्तान अराच्चिगे ने अपनी ग्रिप और शार्प टर्न से वैभव को चकमा दिया. वैभव क्रीज से बाहर निकलकर ऑफ-स्टंप के थोड़ा बाहर की गेंद को खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन बल्ले के मोटे बाहरी किनारे से लगकर गेंद हवा में उछलती है और शॉर्ट थर्ड पर खड़े फील्डर सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से कुछ इंच ऊपर ही इसे लपक लिया.

गोल्ड मेडल में पाकिस्तान से भिड़ेगी विजेता टीम
इससे पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और बेहतर रैंकिंग के कारण भारत ने अंतिम चार में जगह बनाई. ठीक ऐसा ही केस श्रीलंका के साथ था, जिसे नेपाल से खेलना था. आपको बताना जरूरी हो जाता है कि पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बना ली है.



Source link