Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 01 October 2026: मीन राशि के जातक आज (गुरुवार) ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. आज धन लाभ हो सकता है. बिजनेस में बड़े इंवेस्टमेंट से बचना है. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. करियर के क्षेत्र में मन में अस्थिरता बनी रहेगी.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (01 अक्टूबर 2026, दिन गुरुवार) ऊर्जा और उत्साह से भरपूर और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. कुछ मामलों में राहत लाने वाला भी रहेगा. आज चंद्रमा तीसरे भाव वृषभ राशि में रहेगा, जिससे आपका ध्यान सामाजिक संपर्क, छोटे सफर और भाई-बहनों के साथ संवाद पर केंद्रित रहेगा. सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक पटेरिया ने लोकल 18 से कहा कि आज से अंग्रेजी कैलेंडर के नए महीने की शुरुआत हो रही है. मीन राशि वाले आज उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे. आत्मविश्वास भी जबरदस्त रहेगा. आज गुरुवार का दिन है. मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए उपाय जरूर करें. आज के लिए शुभ अंक 3 है. शुभ रंग सफेद है. शुभ समय शाम का रहेगा.
मीन राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, उनका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी. इनकम भी होती रहेगी लेकिन अगर आप कोई नए विचार, नए आइडिया जमीन पर उतारने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें. बिना सोचे-समझे बड़ा निवेश करने से बचना है. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रखना होगा ताकि बजट असंतुलित न हो.
आज परिवार का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में आपसी समन्वय, पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखनी होगी. रिश्तों में परिपक्व बातचीत से मधुरता बनी रहेगी. आज आपका परिवार के बीच आपसी तालमेल और भी बेहतर होगा.
मीन राशि में शनि वक्री चाल में हैं. ऐसे में इनको भागदौड़, अतिरिक्त काम का बोझ या असंतुलित संवाद की वजह से मानसिक तनाव/टेंशन जैसी परेशानी हो सकती है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना होगा. सुबह और शाम का थोड़ा समय योग और ध्यान पर केंद्रित करें. काम के बोझ को सामान्य तरीके से लें.
करियर के क्षेत्र में आज मन में अस्थिरता जैसे भाव बने रहेंगे. आपको एकाग्र रहना होगा. नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें. अपने सीनियर द्वारा दी गई जिम्मेदारी और कही गई बातों को ध्यान से सुनें और करें. जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनका मन भी असफलताओं से डगमगाया हुआ है. उन्हें मेहनत करते रहनी होगी. सफलता जरूर मिलेगी.
मीन राशि वालों को आज गुरु मंत्र का जाप करना है. ‘ॐ गुरवे नमः’ और ‘ब्रह्म बृहस्पति नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे आपको सही निर्णय लेने की बुद्धि और ज्ञान प्राप्त होगा. हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं. साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभाव दूर करने के लिए हनुमान जी की आराधना करें. आज किसी जरूरतमंद को पीले या सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करें, इससे आपके कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी. आज प्रातःकाल उठकर माता-पिता को प्रणाम करें. उनका आशीर्वाद लें. आज छोटे बच्चों को वस्तुएं दान करें. बच्चों को केला खिला सकते हैं. इस उपाय से मानसिक शांति प्राप्त होगी.