Last Updated:
Jio New Business : जियो प्लेटफॉर्म ने अपना नया बिजनेस शुरू करने का संकेत दिया है. कंपनी ने भारत में डिजिटल इन्फ्रा पर काम करने वाली अपनी तकनीक को अब प्रोडक्ट बनाकर ग्लोबल मार्केट में पेश करने की बात कही है. कंपनी का मकसद अपनी तकनीक को भारतीय बाजार से बाहर पहुंचाने की है.
भारतीय तकनीक को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने के लिए जियो नया बिजनेस शुरू करेगी.
नई दिल्ली. भारत में डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम करने के बाद अब जियो प्लेटफॉर्म ने ग्लोबल मार्केट का रुख करने की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा है कि जल्द ही वह नए बिजनेस में उतरने को तैयार है. जियो प्लेटफॉर्म्स ( Jio Platforms) ने कहा है कि वह अपने डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को चलाने वाली तकनीक को ग्लोबल मार्केट के लिए प्रोडक्ट में बदलना चाहती है. कंपनी अपने 5जी नेटवर्क की तकनीक, एआई, क्लाउड इंन्फ्रा, डिवाइस और इंटरप्राइज सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में विस्तार करने की तैयारी कर रही है.
दरअसल, भारत के टेलीकॉम बाजार में बदलाव लाने के एक दशक बाद जियो पारंपरिक टेलीकॉम से हटकर नया बिजनेस बनाने की तैयारियों में जुट गई है. जियो दुनिया का एकमात्र ऐसा टेलीकॉम ऑपरेटर है, जिसने कोर के साथ रेडियो, नेटवर्क सॉफ्टवेयर और ओएसएस या बीएसएस में अपना खुद का एंड टू एंड टेक्नोलॉजी विकसित किया है और पूरे देश में इसे ही लागू किया है. यह वर्टिकल इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और इनोवेशन साइकिल पर बेहतर कंट्रोल देता है. अपनी इसी तकनीक को जियो अब ग्लोबल मार्केट में पहुंचाने पर काम कर रहा है.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)