Elvish Yadav Farm Photos in Village: गुड़गांव से दुबई तक एल्विश यादव की प्रॉपर्टी, अब गांव में बनाया फार्म, खेतों में है 30 गिर गाय, बनाते हैं नौनी घ

Elvish Yadav Farm Photos in Village: गुड़गांव से दुबई तक एल्विश यादव की प्रॉपर्टी, अब गांव में बनाया फार्म, खेतों में है 30 गिर गाय, बनाते हैं नौनी घ


Last Updated:

Elvish Yadav Farm Photos in Village: एल्विश यादव एक्टिंग, गानों और व्लॉगिंग के साथ अपना बिजनेस भी चलाते हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने नौनी घी ब्रांड के बारे में सबको बताया था और करण कुंद्रा से लेकर भारती सिंह तक इसका प्रचार करते नजर आए थे. चलिए अब दिखाते हैं एल्विश यादव के फार्महाउस की तस्वीरें.

यूट्यूबर, इन्फ्लूएंसर और स्टार बन चुके एल्विश यादव लगातार म्यूजिक वीडियोज से लेकर शोज भी करते नजर आ रहे हैं. वैसे तो उनका घर गुड़गांव में है. मगर कामकाज के चलते वह मुंबई में भी रहते हैं. लाफ्टर शेफ शोज में उन्हें खूब प्यार मिला था और इसके बाद से वह लगातार मुंबई में काम कर रहे हैं.

एल्विश यादव का गुड़गांव का लग्जरी घर तो हर किसी ने देखा है. मगर अब पहली बार उन्होंने अपना फार्महाउस व्लॉग में दिखाया है. इसी फार्म पर उनके ब्रैंड का देसी घी ‘नमो नारायण’ बनकर तैयार होता है.

‘नमो नारायण’ ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वह मुंबई में कामकाज के चलते बिजी रहते हैं और इसलिए आजतक वह फार्म हाउस का टूर नहीं करवा पाए थे. लेकिन ‘नमो नारायण’ घी कैसे बनता है और कहां तैयार होता है. इसे लेकर लगातार उनके फैंस कमेंट्स कर रहे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब हालिया व्लॉग में रातभर ट्रैवल करके एल्विश यादव अपने फार्महाउस पहुंचे. जहां वह अपनी गाय, खेत खलियान और घी तैयार करने वाली टीम से मिलवाते हैं. वह बताते हैं कि यही सभी गाय रहती है. जिनका ख्याल रखने के लिए एक बड़ी टीम है.

एल्विश यादव के साथ उनके दोस्ट और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट एल्विश कटारिया भी नजर आए. दोनों के अलावा उनके बाकी दोस्त भी थे जिन्होंने ये रोड ट्रिप एन्जॉय की और व्लॉग बनाया.

एल्विश यादव ने बताया कि इसी फार्म पर उनकी सारी गाय रहती है. यही गायों का दूध निकाला जाता है. फिर घी बनकर तैयार होते हैं. एल्विश ने पूरी टीम से मुलाकात की. गायों को देखा और अपने दर्शकों को भी बताया.

एल्विश यादव से पहले लव कटारिया भी व्लॉग में घी बनने के प्रोसेस को दिखा चुके हैं. उन्होंने दिखाया था कि कैसे वह शुद्ध घी बनाकर तैयार करते हैं और पैकेजिंग की जाती है. उन्होंने बताया कि वह अब छोटे डिब्बे के बॉक्स भी लॉन्च कर चुके हैं.

बता दें एल्विश यादव का ये फार्महाउस राजस्थान हरियाणा के बॉर्डर पर पहल कस्बे में हैं. जो कई एकड़ में फैला है. इसके अलावा एक ऑफिस भी है जहां पर घी की पैकेजिंग होती है. बिजनेस से जुड़े कई लोग काम करते हैं.

एल्विश यादव का ‘नमो नारायण’ अपना खुद का घी ब्रांड है. जिसका प्रचार प्रसार वह लाफ्टर शेफ के सितारों के साथ भी कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि वह आज भी अपनी गांव और खेत खलियानों के कल्चर से काफी जुड़े हैं.

एल्विश यादव के कामकाज की बात करें तो वह आज के समय में टीवी शोज, व्लॉगिंग, पॉडकास्ट के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करते हैं. वह सोशल मीडिया जगत के अमीर शख्सियतों में से एक हैं. जो खूब ठाठ-बाट के साथ रहते हैं.

इतना ही नहीं, अब एल्विश यादव अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने डेब्यू का ऐलान किया था. वह अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस वीजे फ्रेम्स के तहत आने वाली एक्शन फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. जिसका डायरेक्शन रेमो डिसूजा करेंगे.

घर मकान की बात करें तो करोड़ों की नेटवर्थ रखने वाले एल्विश का गुरुग्राम में 16 BHK बंगला है. इसके अलावा उन्होंने दुबई में भी लग्जरी फैसिलिटीज से लैस 8 करोड़ का डुप्लेक्स खरीदा था.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link