Bihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले

Bihar MLC Chunav: अनंत सिंह का बागी स्टाइल, जनसुराज कैंडिडेट के नोमिनेशन पर छोटे सरकार ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले


Last Updated:

Bihar MLC Chunav: बिहार में विधान परिषद के चुनाव से पहले चौंकाने वाली खबर है. मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. अब उन्होंने नामांकन वाले दिन जनसुराज पार्टी के कैंडिडेट का समर्थन करते हुए बागी स्टाइल दिखा दिया. अनंत सिंह ने अनुज सिंह के नोमिनेशन वाले दिन मिठाई बांटने के लिए 50 हजार रसगुल्ले बनवाए हैं.

Zoom

मोकामा विधायक अनंत सिंह (फाइल फोटो)

पटनाः बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया. मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया. चौंकाने वाली ये है कि उन्होंने अनुज के नोमिनेशन के लिए 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए हैं. अनुज सिंह आज (1 अक्टूबर) को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन में पहुंचने वाले समर्थकों और आम लोगों के बीच ये रसगुल्ले बांटे जाएंगे. मालूम हो कि JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं.

अनंत सिंह के आवास पर बुधवार को 50 हजार रसगुल्ले तैयार किए गए. इन्हें अनुज सिंह के नामांकन के दौरान बांटने की तैयारी है. अनुज सिंह को जन सुराज पार्टी ने पटना स्नातक सीट से उम्मीदवार बनाया है. अनंत सिंह पहले ही उनके समर्थन का ऐलान कर चुके हैं. अब नामांकन के दिन बड़ी संख्या में रसगुल्ले बांटने की तैयारी ने इस चुनाव को और चर्चा में ला दिया.

अनंत और नीरज कुमार में विवाद
पटना स्नातक सीट से JDU ने मौजूदा MLC नीरज कुमार को फिर से उम्मीदवार बनाया है. वहीं जन सुराज ने अनुज सिंह को मैदान में उतारा है. अनंत सिंह खुलकर अनुज सिंह के समर्थन में हैं. इस वजह से पटना स्नातक सीट पर मुकाबला खास चर्चा में है. अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच काफी समय से राजनीतिक मतभेद हैं. दोनों के बीच विवाद तब और खुलकर सामने आया, जब अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार के खिलाफ अनुज सिंह का समर्थन करने का ऐलान किया. JDU के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं के बीच सुलह की कोशिश भी की, लेकिन मतभेद खत्म नहीं हुए.

कब होंगे एमएलसी चुनाव
29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को चुनाव की अधिसूचना जारी हुई. 6 अक्टूबर (मंगलवार) नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी. 7 अक्टूबर (बुधवार) को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर (शुक्रवार) तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा. 27 अक्टूबर (मंगलवार) को मतगणना की जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक पूरी कर ली जाएगी.



Source link