स्मित मच्छार की पहले भी हो चुकी है अग्निपरीक्षा, लैंडिंग में लगाई जान की बाजी
Last Updated:
इजरायली यात्रियों के विमान को हाईजैक से बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार पहले भी आसमान में अग्निपरीक्षा से गुजर चुके हैं. ग्रीस में लैंडिंग के दौरान विंडशीयर की घटना हुई. उन्होंने ट्रेनिंग में प्रैक्टिस का यूज करते हुए सबकुछ संभाल लिया था. क्या हुआ था, इसकी पूरी बात यहां जानते हैं.
कैप्टन स्मित मच्छार
इजरायली यात्रियों से भरे फ्लाईदुबई के विमान में हमले की कोशिश को नाकाम करने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की दिलेरी की चर्चा हर कोई कर रहा है. चाकू से हमले के बावजूद उन्होंने साहस नहीं खोया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इजरायली यात्रियों के साथ मिलकर उन्होंने हमलावर को काबू कर लिया. इसके बाद ही फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हो सकी. हालांकि पिछले साल प्लेन की लैंडिंग के समय एक ऐसा मौका आया जब उनके सामने दिक्कत आई थी. यह घटना ग्रीस में हुई थी, जिसके बारे में उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया.
स्मित मच्छार से जलक मेहता के पॉडकास्ट इंटरव्यू (CS Zalak Mehta) में जब पूछा गया कि फ्लाई करते समय आपको अपना 100 प्रतिशत देना होता है. लेकिन क्या कभी ऐसा मौका आया कि जब आपको 110 प्रतिशत देना पड़ा? इस पर स्मित ने कहा कि कुछ समय पहले ही ग्रीस में लैंडिंग के समय विंडशीयर की घटना हुई.
कैप्टन स्मित ने बताया कि कुछ महीने पहले वह ग्रीस में एक विमान को लेकर जा रहे थे. वहां के मिकोनोस में लैंड कराने के लिए अप्रोच कर रहे थे. उस समय हवा बहुत तेज और खराब थी. हालांकि वो हवा फ्लाइट के लिए निर्धारित सीमाओं के अंदर ही थी. इसलिए उन्होंने अप्रोच जारी रखने का फैसला किया.
ग्रीस में विंडशीयर की घटना
इसके बाद स्थिति और मुश्किल हुई. पायलट के मुताबिक वहां विंडशीयर (Wind shear) की स्थिति बनी. इसका मतलब ये होता है कि हवा की गति या दिशा में अचानक और बहुत तेजी के साथ बदलाव होना. ऐसा लैंडिंग और टेकऑफ के समय होता है. फ्लाइट की लिफ्ट और एयर स्पीड पर असर पड़ता है. ये अचानक कम या अधिक हो सकती है. विमान ग्लाइड पथ से नीचे भी जा सकता है.
ONE YEAR AGO, hero Captain Smit Machchhar was asked if he’s ever had to give 110% when flying.
He told a story about an approach to Mykonos, Greece that was extremely difficult due to wind shear. He said that it required him to give 200%.