फ्लैट मिला, पैसे दिए, एग्रीमेंट हुआ… लेकिन Bachelor होना पड़ गया भारी! पोस्ट देख भड़के लोग

फ्लैट मिला, पैसे दिए, एग्रीमेंट हुआ… लेकिन Bachelor होना पड़ गया भारी! पोस्ट देख भड़के लोग


होमताजा खबरदेश

Bachelor होने की इतनी बड़ी सजा? फ्लैट मिलने के बाद जो हुआ, पोस्ट देख भड़के लोग

Last Updated:

बेंगलुरु में फ्लैट ढूंढ रहे एक Bachelor के साथ ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको हैरान कर दिया. निखिल श्योराण ने बताया कि उन्हें फ्लैट पसंद आया. उन्होंने डिपॉजिट भी दिया और रेंट एग्रीमेंट साइन किया. उन्हें लगा कि अब घर की तलाश खत्म हो गई. लेकिन इसके बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया, जिसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी.

Zoom

Bachelor को फ्लैट से निकाला

ढूंढने पर तो भगवान भी मिल जाते हैं लेकिन बेंगलुरु जैसे शहर में एक बैचलर के लिए घर ढूंढना किसी जंग से कम नहीं. यहां घर पसंद आने के बाद भी कई बार ऐसी शर्तें सामने आ जाती हैं, जिनके बारे में किराएदार ने सोचा तक नहीं होता. ऐसा ही एक अनुभव निखिल श्योराण नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. निखिल ने X पर अपनी कहानी शेयर की. 25 सितंबर को उन्होंने बताया कि उन्हें फ्लैट मिल गया है. उन्होंने नए घर की चाबी की फोटो भी पोस्ट की. उन्हें लगा कि अब घर ढूंढने की परेशानी खत्म हो गई. फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘War is over?’ लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी.

डिपॉजिट और रेंट एग्रीमेंट के बाद आया ट्विस्ट

इसके बाद निखिल ने एक दूसरे पोस्ट में बताया कि उन्हें फ्लैट खाली करने को कहा गया. उनके मुताबिक, वह सिक्योरिटी डिपॉजिट दे चुके थे. रेंट एग्रीमेंट भी साइन हो चुका था. इसके बाद भी सोसायटी ने आपत्ति जताई. निखिल ने व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. यह बातचीत सोसायटी के प्रेसिडेंट के साथ हुई थी. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘Bangalore landlords so hostile, if they find out you’re a bachelor they will take you back and shoot you in the head.’

चैट में प्रेसिडेंट ने निखिल से मकान मालिक से बात करने को कहा. उन्होंने दूसरा घर तलाशने की बात भी कही. निखिल ने जवाब दिया कि वह डिपॉजिट दे चुके हैं. रेंट एग्रीमेंट भी साइन हो चुका है. इसके बाद प्रेसिडेंट ने कहा कि सोसायटी ने Bachelor को रखने की अनुमति नहीं दी है. उन्होंने निखिल से जल्द से जल्द फ्लैट खाली करने के लिए मकान मालिक से बात करने को कहा.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

निखिल की पोस्ट को 5.3 लाख से ज्यादा बार देखा गया. इसके बाद कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए. कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसी परेशानी सिर्फ बेंगलुरु में नहीं होती. एक यूजर ने बताया कि घर लेने के लिए उसने अपनी महिला दोस्त को पत्नी बनकर रहने के लिए कहा था. एक अन्य यूजर ने निखिल को कानूनी रास्ता अपनाने की सलाह दी. उसने कहा कि अगर मकान मालिक को कोई दिक्कत नहीं है, तो मामले को आगे ले जाया जा सकता है.

वहीं, कुछ लोगों ने सोसायटी के नियमों का समर्थन किया. एक यूजर ने बताया कि उसकी सोसायटी में Bachelor रहते हैं. लेकिन उसके मुताबिक, कुछ लोग धूम्रपान करते हैं और दोस्तों को बुलाकर परेशानी पैदा करते हैं. एक अन्य यूजर ने कहा कि असली समस्या Bachelor होने की नहीं है. उनके मुताबिक, कुछ किराएदारों की वजह से होने वाली परेशानी बड़ा मुद्दा है. निखिल की पोस्ट के बाद Bachelor किराएदारों और सोसायटी के नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.यह खबर यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है. मूल सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों की न्यूज 18 इंडिया ने स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.



Source link