सपा के प्रोफेसर साहब असलहों के शौकीन, अमेरिका की कार्बाइन और जर्मनी की रिवाल्वर, जानें कितनी है संपत्ति

सपा के प्रोफेसर साहब असलहों के शौकीन, अमेरिका की कार्बाइन और जर्मनी की रिवाल्वर, जानें कितनी है संपत्ति


Last Updated:

धनराज नाथवानी की उच्चतम शैक्षणिक योग्यता कॉरपोरेट कानून और जनसंपर्क प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ एमबीए है, जो उन्होंने सितंबर 2008 में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पूरी की थी. विवरण के मुताबिक वर्ष 2025-26 में नाथवानी ने अपनी आमदनी 19.61 करोड़ रुपये और पत्नी की आय करीब 1.48 करोड़ रुपये बताई है. उनकी आय के स्रोतों में पेशेवर आय, किराया, पूंजीगत लाभ और अन्य स्रोत शामिल हैं.

Zoom

समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार रामगोपाल यादव ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. रामगोपाल यादव छठी बार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर रामगोपाल यादव 1992 से लगातार सांसद हैं. रामगोपाल यादव ने अपने एफिडेविट में इस बात की जानकारी दी है कि उनके पास दो पिस्टल है. रामगोपाल यादव के पास अमेरिकी .30 कार्बइन और .32 बोर की जर्मनी की बनी रिवाल्वर है. दोनों की कीमत 40-40 हजार रुपये है. उनके पास 610 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 88.50 लाख है. इसके अलावा टोयटा इनोवा हाईक्रास हाईब्रिड कार भी है, जिसकी कीमत 33.18 लाख रुपये है.

रामगोपाल यादव के पास 14.61 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति
तीन बचत खाते में एसबीआई की नई दिल्ली ब्रांच में 76.66 लाख, बैंक ऑफ इंडिया की इटावा ब्रांच में 62.58 लाख और जिला सहकारी बैंक सैफई में 63500 रुपये जमा हैं. रामगोपाल यादव ने हलफनामे में अपनी संपत्ति करीब 14.61 करोड़ रुपये घोषित की है. साल 2020 के राज्यसभा चुनाव में दाखिल हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 14.20 करोड़ रुपये थी. ताजा हलफनामे के मुताबिक उनकी चल संपत्ति करीब 4.61 करोड़ रुपये है. जबकि अचल संपत्ति मौजूदा बाजार के रेट के हिसाब से 10 करोड़ है.

मुलायम सिंह यादव रामगोपाल को राजनीति में लाए
राजनीति में आने से पहले प्रध्यापक रहे प्रोफेसर राम गोपाल यादव को मुलायम सिंह यादव ही राजनीति में लेकर आए थे. 1989 में वह इटावा जिला परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे. 1992 तक इस पद पर रहने के बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहली बार 1992 में राज्यसभा पहुंचे थे. मुलायम सिंह यादव प्रोफेसर रामगोपाल यादव को प्रोफेसर साहब कहते थे.

धनराज नाथवानी के पास 373 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति
राज्यसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी ने अपने, अपनी पत्नी और दो आश्रितों के नाम पर 373 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति घोषित की है. उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपनी वार्षिक आय 19.61 करोड़ रुपये बताई है. नाथवानी (40) को सपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने बुधवार को वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के साथ उनके नाम की घोषणा की और इसके बाद नाथवानी ने लखनऊ में अपना नामांकन दाखिल किया.



Source link