Last Updated:
Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा होने वाला है. अब इसको लेकर बीजेपी के नेताओं ने राहुल को घेरा है. राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि वह पॉलिटिक्ल माइलेज लेने आ रहे हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देर से आते हैं.
राहुल गांधी को बीजेपी के नेताओं ने घेरा
Rahul Gandhi Balaghat Tour: राहुल गांधी एक अक्टूबर को बालाघाट के दौरे पर आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही इस दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने उनके दौरे को राजनीति से प्रेरित बताया है. बीजेपी के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और परिवहन मंत्री ने उन पर निशाना साधा है. मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि बालाघाट नक्सल मुक्त हो गया है और जब मंत्री की हत्या हुई थी, तब राहुल गांधी वहां नहीं गए थे. अब राजनीति करने वहां जा रहे हैं.
राहुल गांधी को लेकर क्या बोले उदय प्रताप
मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री उदय प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी की हर चीज देर से करने की आदत है. आप बालाघाट जा रहे हो. बालाघाट में नक्सलियों ने तत्कालीन मंत्री की निर्ममता के साथ हत्या की गई. तब राहुल गांधी को चिंता नहीं हुई. नक्सलवाद को खत्म करके हमारी सरकार ने एक सुरक्षित माहौल बनाया है.
उन्होंने कहा कि जब वहां सारी व्यवस्था सामान्य है. तब वहां जा कर वह संवेदनाओं के लिए नहीं जा रहे हैं. केवल राजनीति करने बालाघाट जा रहे हैं. राहुल गांधी जी केवल जहर घोलने आ रहे हैं. मैं बहुत जिम्मेदारी से कह रहा हूं. अगर प्रधानमंत्री जी को देश में काम करने का मौका नहीं मिलता, तो देश का क्या हाल होता. राहुल गांधी बजाए उनकी प्रशंसा करने की जगह रोड़ा बनने का काम कर रहे हैं.
भोपाल के मास्टर प्लान पर क्या बोले परिवहन मंत्री उदय प्रताप?
भोपाल के मास्टर प्लान पर उन्होंने कहा कि समय के साथ सारी चीजें हो रही हैं. कांग्रेस का हाल खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे जैसा है. नितिन गडकरी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गडकरी जी को हमने बताया है कि 60 तरह की सुविधा हमारा RTO देता है. 52 सुविधाओं को हमने फेसलेस किया है.
डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के ऊपर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी के अंदर संवेदनशीलता नहीं है. राजनीतिक लाभ के लिए राहुल गांधी आ रहे हैं. कांग्रेस की सरकारों के दौरान नक्सलवाद बढ़ा था. हमने बालाघाट को नक्सल मुक्त क्षेत्र बनाया है. एक-एक बच्चे और महिलाओं तक महिला बाल विकास का अमला, आशा पहुंचे ये सुनिश्चित किया गया है. लंबे समय से नक्सल प्रभावित होने के कारण लोगों को मुख्यधारा में लाना जरूरी है. राहुल गांधी राजनीति करने पहुंच रहे हैं. वह पूरे देश में भ्रम पैदा कर रहे हैं.