Last Updated:
Rahul Gandhi: राहुल गांधी बालाघाट के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी परिवारों से मुलाकात की. अब उनके दौरे पर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी ने उन्हें नक्सलवाद का पुराना दौर याद दिलाया है. मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वह मौत पर राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कभी गंभीर नहीं होते हैं और उनका हल्कापन उन्हें मुबारक हो.
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर बीजेपी नेताओं ने घेरा
Uday Pratap Singh On Rahul Gandhi Tour Balaghat: बालाघाट में में 30 से ज्यादा मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. अब राहुल गांधी बालाघाट के दौरे पर पहुंचे हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों को भारत के बीच में ही सरकार ने ऐसे ही छोड़ दिया है. सरकार उनके लिए काम नहीं कर रही है और यह उनका 100 प्रतिशत फेलियर है. अब राहुल के दौरे पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें निशाने पर लिया है और नक्सलवाद का दौर याद दिलाया है.
मौत पर कर रहे राजनीति: उदय प्रताप
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बालाघाट में कुछ व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं को लेकर सवाल उठाए, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि जिन रास्तों से वह पहुंचे. वह सभी मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बने हैं. मंत्री ने लाडली बहना योजना को लेकर भी राहुल के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही हितग्राही को अलग-अलग योजनाओं का लाभ नियमों के अनुसार नहीं मिल सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि वह सिर्फ कमियां गिनाने पहुंचे और दिवंगत बच्चों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं. उन्हें ग्राम पंचायतों को मिल रही राशि और सरकार की योजनाओं की जानकारी भी लेनी चाहिए थी. उन्होंने राहुल गांधी पर हल्की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती.
राजेंद्र शुक्ला ने राहुल गांधी के दौरे को बताया नाटकीय
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी का दौरा नाटकीय था और बहुत ही अगंभीर दिखे और वह ये भूल गए कि जिस बालाघाट में दौरा करने आए हैं. वो नक्सलवाद के गिरफ्त में था. उनके मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री के घर में नक्सलियों ने घुसकर बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया था. उस समय भी इन्होंने इतनी भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई कि एक अभियान चलाकर और नक्सलवाद को समाप्त करने के बारे में वह गंभीरता से काम करते. देश में आतंकवाद और नक्सलवाद को बढ़ाने का यदि किसी के ऊपर अपराध बनता है, तो कांग्रेस पार्टी है.
इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को याद करते हुए उस इलाके के लोग सहम जाते हैं कि यही वह लोग हैं, जिन्होंने नक्सलवाद समाप्त नहीं किया और नक्सलवाद समाप्त करना क्यों जरूरी था? जिससे कि उस इलाके में रहने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सड़कें, दूरसंचार, महिला सशक्तिकरण इस प्रकार की सुविधाओं का कार्यक्रम शुरू हो. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यही काम कर रही है, जो कांग्रेस को मौका मिला और वह नहीं कर पाए थे.
विश्वास सारंग ने भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी को इल्जाम लगाने के सिवा कुछ नहीं आता. जहां जाते हैं सनसनीखेज खबर बनाने के लिए बिना तथ्यों की राजनीति करते हैं. वह विपक्ष के नेता हैं इसलिए उन्हें तथ्यों पर बात करनी चाहिए. उनमें परिपक्वता होनी चाहिए. वह दुनिया में कहीं जाते हैं, तो भारत के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं. सरकार ने बच्चों की हर वक्त मदद की है. मनरेगा में नाम नहीं बदला बल्कि उसका युक्ति युक्तकरण किया है. राहुल गांधी जो नेशनल हेराल्ड में जमानत पर छूटे हैं और वह भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. वह यहां पर पॉलिटिकल टूरिज्म करने आए हैं.