Last Updated:
Manasvi Sharma: मध्य प्रदेश सरकार ने मनस्वी शर्मा का तबादला उज्जैन में ASP के पद पर किया गया है. उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में UPSC की परीक्षा पास थी, तब उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला था. उनके पिता कुलपति रह चुके हैं. वहीं मां प्रिंसिपल की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. उन्होंने तैयारी के दौरान काफी मेहनत की और फिर सफलता का स्वाद चखा.
मनस्वी शर्मा उज्जैन में बने ASP (इमेज सोर्स- इंस्टाग्राम manasvisharma)
Who Is Manasvi Sharma: मध्य प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया. इनमें मनस्वी शर्मा भी शामिल रहे हैं. वह पहले रीवा जिले के त्योथर में SDOP के पद पर थे. लेकिन अब उनका तबादला उज्जैन जिले में कर दिया गया है, जहां उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी छवि एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी की रही है. IPS में सेलेक्ट होने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की. वह अपने आखिरी प्रयास में UPSC की परीक्षा में पास हुए हैं. आइए जानते हैं, उनके बारे में.
मनस्वी शर्मा का जन्म 16 जुलाई 1993 को हुआ था और वह हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 101वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की थी. तब उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला था और वह 2023 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्होंने साल 2017 से 2022 तक हर बार UPSC की प्री-परीक्षा पास की और इसके बाद मेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, लेकिन सफलता उन्हें आखिरी प्रयास में ही मिल पाई. कुल मिलाकर वह पांच बार फेल हुए थे और आखिरी अटेम्ट में परीक्षा पास की. उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी दृष्टि जायसवाल हैं और उनकी शादी साल 2025 में हुई थी.
मनस्वी शर्मा के पिता रह चुके हैं कुलपति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनस्वी शर्मा के पिता राधेश्याम शर्मा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं. डॉ. रेखा शर्मा राजकीय कन्या विद्यालय, तरावड़ी में प्रिंसिपल रह चुकी हैं. मनस्वी ने यूपीएससी के लिए अपनी तैयारी दिल्ली में रहकर की है. उन्होंने न्यूज 18 के साथ बातचीत में यह भी बताया कि उनकी दीदी गुरुग्राम में रहती थीं और उनके घर में उन्हें पॉजिटिव फील होता था. इसी वजह से जब भी टाइम मिलता था, तो वह वहां चले जाते थे.
तैयारियों को लेकर क्या बोले मनस्वी शर्मा?
मनस्वी ने अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए बताया था कि तैयारी के दौरान उनके दोस्तों और परिवार ने काफी मदद की. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार परेशान होकर उन्होंने अकेले में समय बिताया. हर चीज में एक बैलेंस होना चाहिए. अकेले में भी समय बिताना चाहिए और ग्रुप डिस्कन करना चाहिए. अपनी लीडरशिप स्किल भी अच्छी होनी चाहिए.जिंदगी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, पर कभी कमजोर नहीं पड़ना चाहिए.
मनस्वी शर्मा ने यह भी बताया कि जब उनका UPSC का रिजल्ट आया था, तब उन्होंने अपने माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की थी, लेकिन इसके बाद जब सामने से जाकर वह उन्हें मिले, तो सभी लोग भावुक हो गए थे. जीवन में कमजोरी और मेहनत से कभी नहीं डरना चाहिए.