बुध का नक्षत्र परिवर्तन आज, इन 6 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिल सकता है लाभ

बुध का नक्षत्र परिवर्तन आज, इन 6 राशियों को नौकरी-कारोबार में मिल सकता है लाभ


अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं.तो उसका प्रभाव देश दुनिया के साथ सभी राशियों के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. बुध ग्रह जल्द ही अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार 1 अक्टूबर यानी आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर बुध, राहु के नक्षत्र स्वाती में प्रवेश करेंगे. बुध इस नक्षत्र में 12 अक्टूबर तक स्थित रहेंगे. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. हालांकि ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है.

बुध को कहा जाता है ग्रहों का राजकुमार

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के मुताबिक वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. नौ ग्रहों में बुध सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रहों में शामिल हैं. सामान्य तौर पर बुध करीब 12 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं.ऐसे में बुध की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव जातकों के करियर, व्यापार, वाणी और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है.

इन छह राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध का नक्षत्र परिवर्तन

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 1 अक्टूबर की सुबह 9:33 बजे बुध राहु के स्वामित्व वाले स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.बुध के इस नक्षत्र गोचर से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. इन राशियों के लिए बुध का यह परिवर्तन कई क्षेत्रों में नए अवसर लेकर आ सकता है.

नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं नए अवसर

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन छह राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां या करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है.कारोबार में नए संपर्क बनने के साथ आर्थिक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं.

संवाद शैली में सुधार और बढ़ेंगे नए संपर्क

बुध को बुद्धि वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है.ऐसे में स्वाती नक्षत्र में बुध के प्रवेश से इन राशियों के जातकों की संवाद शैली में सुधार और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने की संभावना बताई जा रही है.समाज में प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात भी हो सकती है, जिसका लाभ भविष्य में करियर या कारोबार में मिल सकता है.

अटका हुआ धन वापस मिलने के बन सकते हैं योग

पंडित कल्कि राम के अनुसार जिन लोगों का पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है, उन्हें भी इस अवधि में राहत मिलने की उम्मीद बन सकती है.रुका हुआ धन वापस मिलने के रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर बन सकते हैं.



Source link