Last Updated:
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत हैं. गिफ्ट निफ्टी 60 अंक गिरकर 22,805 पर कारोबार कर रहा है. एशियाई बाजारों में हेंगसेंग और शंघाई कमजोर हैं, जबकि निक्कई और कोस्पी बढ़त में हैं. अमेरिकी बाजा…और पढ़ें
शेयर बाजार में आज 30 सितंबर को सुस्त कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं.
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत मिल रहे हैं. पिछले दो कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट देखने को मिली है और आज भी ग्लोबल संकेत मिले-जुले हैं. सुबह 7 बजे गिफ्ट निफ्टी करीब 60 अंक गिरकर 22,805 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. एशियाई बाजारों में हेंगसेंग 0.53 फीसदी और शंघाई इंडेक्स 0.02 फीसदी नीचे हैं. हालांकि, निक्कई 1.20 फीसदी और कोस्पी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं.
September 30, 202609:20 IST
कैसी हुई शेयर बाजार की ओपनिंग?
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 80 अंक उछलकर 72600 के पास खुला है और निफ्टी 13 अंक गिरकर 22,700 पर ओपन हुआ है.
September 30, 202607:52 IST
₹10,000 करोड़ के IPO की तैयारी
रिन्यूएबल एनर्जी प्लेटफॉर्म Inox Clean Energy ने ₹10,000 करोड़ के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं. इस पब्लिक इश्यू में ₹8,000 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर देवांश जैन ₹2,000 करोड़ तक के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे.
September 30, 202607:32 IST
मंगलवार को बाजार में छाई बिकवाली
29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. निफ्टी करीब 22,700 के स्तर पर बंद हुआ.बाजार कमजोर शुरुआत के बाद दिन में 22,569.65 के निचले स्तर तक पहुंचा. हालांकि, बीच में रिकवरी देखने को मिली, लेकिन ईरान युद्ध को लेकर शांति समझौते की संभावनाओं पर अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर रुपया, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें और ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बाजार की धारणा पर दबाव बनाए रखा.