SP Rajyasabha Nomination Live: नामांकन के लिए शिवपाल के साथ एक कार में निकले रामोगपाल यादव

SP Rajyasabha Nomination Live: नामांकन के लिए शिवपाल के साथ एक कार में निकले रामोगपाल यादव


Last Updated:

Samajwadi Party Rajyasabha Election nomination Live: समाजवादी पार्टी के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे. प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर सपा समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. कई समर्थक पार्टी दफ्तर साइकिल से पहुंचे हुए हैं.

Zoom

रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी.

लखनऊः राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने दोनों उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. सपा के रामगोपाल यादव और धनराज नथवाणी आज नामांकन दाखिल करेंगे. इसके पहले सपा के कार्यालय पर समर्थकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया. कई समर्थक साइकिल से पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं. वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव भी दफ्तर थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीट शामिल हैं, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर और मतगणना 16 अक्टूबर को होगी. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

कब नामांकन दाखिल करेंगे धनराज नथवाणी
समाजवादी पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनकी पार्टी से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.

शिवपाल यादव के साथ एक ही गाड़ी में निकले रामगोपाल यादव
रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव एक ही गाड़ी में समाजवादी पार्टी दफ्तर से बाहर निकले हैं. रामगोपाल यादव से बातचीत करने की कोशिश की गई. लेकिन रामगोपाल यादव ने कुछ नहीं कहा. दरअसल राज्यसभा के नॉमिनेशन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी ज्यादा उत्सुक हैं. साइकिल से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं, समाजवादी पार्टी के दफ्तर.

थोड़ी देर में पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे अखिलेश यादव
थोड़ी देर में अखिलेश यादव पहुंचेंगे समाजवादी पार्टी दफ्तर. विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है और साथ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान भी काफी ज्यादा उत्सुक हैं. राज्यसभा नॉमिनेशन को लेकर. चौधरी चरण सिंह की तस्वीर, हल, हुक्का लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान पहुंच रहे हैं समाजवादी पार्टी दफ्तर. किसानों का कहना है की सबसे बड़ा मुद्दा करना है सही मूल्य ऊपर इन्हें पैसा मिले. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह बड़ा मुद्दा है.



Source link