ITBP Sports Quota Recruitment 2026: खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका आया है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी आईटीबीपी ने खेल कोटे के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 126 पदों पर भर्ती का एलान किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए पद रखे गए हैं. कुल 126 पदों में 72 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 54 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्तूबर 2026 को रात 12:01 बजे शुरू होगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यह भर्ती मेधावी खिलाड़ियों के लिए है इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी खेल उपलब्धियों और संबंधित प्रमाण-पत्रों की पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए.
ITBP में कांस्टेबल बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी?
आईटीबीपी खेल कोटा भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के पद पर नियुक्ति मिलेगी. ये पद समूह ‘ग’ के गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी पद हैं. चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक वेतन मिलेगा.इस भर्ती में रिक्तियों का वर्ष 2025 है और कुल 126 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें 72 पद पुरुषों और 54 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं. पद के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जा सकेंगे.
28 अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों के लिए मौके
आईटीबीपी ने खेल कोटे की इस भर्ती में कुल 28 खेलों को शामिल किया है यानी अलग-अलग खेलों में उपलब्धि रखने वाले खिलाड़ी अपनी पात्रता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि हर खेल में पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है.
एथलेटिक्स में पुरुषों के लिए 3 और महिलाओं के लिए 2, यानी कुल 5 पद हैं. वाटर स्पोर्टस में पुरुष और महिलाओं के लिए 2-2 पद हैं जिससे कुल 4 पद होते हैं. तीरंदाजी में पुरुषों के लिए 1 और महिलाओं के लिए 4 पद यानी कुल 5 पद हैं.बैडमिंटन में पुरुष और महिलाओं के लिए 3-3 पद रखे गए हैं और कुल 6 रिक्तियां हैं. बास्केटबॉल में पुरुषों के लिए 3 पद हैं जबकि महिलाओं के लिए कोई पद नहीं है.मुक्केबाजी में पुरुषों के लिए 5 और महिलाओं के लिए 4 पद हैं यानी कुल 9 पद हैं.
घुड़सवारी में पुरुषों के लिए 1 पद है और महिलाओं के लिए कोई पद नहीं है. फुटबॉल में पुरुषों के लिए 2 पद हैं. जिम्नास्टिक में पुरुष और महिलाओं के लिए 3-3 पद यानी कुल 6 पद हैं. हैंडबॉल में पुरुषों के लिए 3 पद हैं, जबकि महिलाओं के लिए कोई पद नहीं है.
आइस हॉकी में पुरुषों के लिए 4 और महिलाओं के लिए 2 पद यानी कुल 6 पद हैं.हॉकी में पुरुषों के लिए 3 पद हैं. जूडो में पुरुषों के लिए 4 और महिलाओं के लिए 8 पद हैं यानी कुल 12 पद हैं. खो-खो में पुरुषों के लिए 1 और महिलाओं के लिए 2 पद हैं.
पेंचक सिलाट में पुरुषों के लिए 1 और महिलाओं के लिए 3 पद हैं जबकि पावरलिफ्टिंग में पुरुषों के लिए 1 पद है. केंद्रीय स्की में पुरुष और महिलाओं के लिए 4-4 पद यानी कुल 8 पद हैं.खेल शूटिंग में भी पुरुष और महिलाओं के लिए 4-4 पद हैं और कुल 8 रिक्तियां हैं.
टेबल टेनिस में पुरुषों के लिए 2 पद हैं. ताइक्वांडो में पुरुषों के लिए 3 और महिलाओं के लिए 4 पद यानी कुल 7 पद हैं. वॉलीबॉल में पुरुषों के लिए 6 पद हैं जबकि महिलाओं के लिए कोई पद नहीं है.
वेटलिफटिंग में पुरुषों के लिए 4 पद हैं. कुश्ती में पुरुषों के लिए 4 और महिलाओं के लिए 1 पद है. कैनोइंग में पुरुषों के लिए 1 और महिलाओं के लिए 2 पद हैं. कयाकिंग में भी पुरुषों के लिए 1 और महिलाओं के लिए 2 पद हैं.
रोइंग में महिलाओं के लिए 1 पद है, जबकि पुरुषों के लिए कोई पद नहीं है. एमटीबी साइक्लिंग में पुरुष और महिलाओं के लिए 1-1 पद हैं. कराटे में पुरुष और महिलाओं के लिए 2-2 पद हैं. इन सभी खेलों को मिलाकर कुल 72 पद पुरुष उम्मीदवारों और 54 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
आईटीबीपी की यह भर्ती पात्र पुरुष और महिला भारतीय नागरिकों के लिए है.नेपाल और भूटान के नागरिक भी निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती सामान्य उम्मीदवारों के लिए नहीं बल्कि निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले मेधावी खिलाड़ियों के लिए है इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले यह जरूर देख लेना चाहिए कि उसकी खेल उपलब्धि और उसके पास मौजूद खेल प्रमाण-पत्र भर्ती की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं या नहीं.
18 से 23 साल है आयु सीमा
आईटीबीपी कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) खेल कोटा भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.मेधावी खिलाड़ियों को अधिकतम 5 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मेधावी खिलाड़ियों को अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु छूट दी जाएगी.उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और लागू आयु छूट की शर्तों को आवेदन से पहले जरूर जांचना चाहिए.
किसे देना होगा 100 रुपये आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और लिंग के आधार पर अलग-अलग है. अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा. अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC के पुरुष उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 100 रुपये है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग यानी EWS के पुरुष उम्मीदवारों को भी 100 रुपये शुल्क देना होगा.महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को भी शुल्क नहीं देना होगा.पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क नहीं है.
3 अक्तूबर से शुरू होगा आवेदन
आईटीबीपी कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) खेल कोटा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्तूबर 2026 को रात 12:01 बजे से शुरू होंगे.आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर 2026 है और उस दिन रात 11:59 बजे के बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी समय का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.
ITBP Sports Quota 2026: ऐसे करें के लिए आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाना होगा. वहां खेल कोटे के तहत कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) भर्ती से जुड़ी सूचना खोलनी होगी.इसके बाद उम्मीदवारों को भर्ती की पात्रता, खेल उपलब्धियों और खेल प्रमाण-पत्र से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना होगा. 3 अक्तूबर 2026 से उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक के जरिए पंजीकरण किया जा सकेगा.रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को मांगी गई पर्सनल इंफॉर्मेशन, एजुकेशनल और खेल संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी.इसके बाद जरूरी दस्तावेज और खेल प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे.जिन उम्मीदवारों पर आवेदन शुल्क लागू है उन्हें जरूरत के अनुसार 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है, ताकि किसी तरह की गलती न रह जाए.अंत में 1 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे से पहले आवेदन जमा कर देना होगा. आवेदन जमा होने के बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र को सुरक्षित रखना चाहिए और भविष्य के इस्तेमाल के लिए उसका डाउनलोड या प्रिंटआउट भी अपने पास रख लेना चाहिए.