Good News: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर थलौट में 200 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली 500 मीटर लंबी बॉक्स टनल, सैलानियों के लिए बड़ी राहत

Good News: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर थलौट में 200 करोड़ से बनेगी हिमाचल की पहली 500 मीटर लंबी बॉक्स टनल, सैलानियों के लिए बड़ी राहत


Last Updated:

Himachal First Box Tunnel: मंडी के थलौट में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल का निर्माण शुरू हुआ. 200 करोड़ की लागत से 500 मीटर लंबी यह टनल एक साल में पूरी होगी. 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त कट एंड कवर की जगह बन रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी जिले के थलौट में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल बनाई जा रही है.

मंडी. कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी जिले के थलौट में हिमाचल प्रदेश की पहली बॉक्स टनल बनाई जा रही है. इन टनल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि थलौट और औट बाजार के पास फोरलेन को कट एंड कवर के माध्यम से गुजारा गया था.

थलौट बाजार में एक जबकि औट बाजार में दो कट एंड कवर बनाए गए थे. हालांकि यह कट एंड कवर भी बॉक्स टनल की तरह ही होते हैं लेकिन बॉक्स टनल की शेप स्क्वेयर में होती है.

दरअसल, 2023 की आपदा में थलौट बाजार का कट एंड कवर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद एनएचएआई ने यहां पर बॉक्स टनल की प्रपोजल बनाई और केंद्र से इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब इस कार्य को शुरू कर दिया गया है.

वरूण चारी ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से बनने वाली 500 मीटर लंबी बॉक्स टनल के कार्य को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह आर्टिफिशल टनल होगी जिसे ब्लॉक्स के माध्यम से बनाया जाएगा. कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले सारे ट्रेफिक को यहीं से भेजा जाएगा जबकि आने वाला ट्रेफिक औट की पुरानी टनल से होकर आएगा. जब यह बॉक्स टनल बन जाएगी तो उसके बाद औट में बनाई गई नई टनल भी शुरू हो पाएगी.

प्रभावितों के लिए 20 करोड़ की राशि स्वीकृत
2023 की आपदा में कट एंड कवर को नुकसान के साथ ही साथ लगते कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा था. एनएचएआई ने सारे नुकसान का आंकलन करके प्रभावितों के लिए 20 करोड़ की राशि स्वीकृत की है जिसमें से 12 करोड़ की राशि एसडीएम बालीचौकी के पास जमा करवा दी गई है. वरूण चारी ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर प्रभावितों को मुआवजा दिया जा रहा है. बता दें कि हाईकोर्ट ने भी इस कार्य को जल्द शुरू करने के आदेश जारी किए हैं और प्रशासन को सुरक्षा संबंधी मामलों पर एनएचएआई को सहयोग करने को कहा गया है.

चंडीगढ़ से मनाली का सफर हुआ सुहाना

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कीरतपुर से मनाली के बीच फोरलेन बन रहा है. हालांकि, इसमें कीरतपुर से मनाली के बीच में कुछ हिस्सों का काम बाकी है और बन चुके फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है. पहले जहां चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में 8-9 घंटे लगते थे, लेकिन अब 4-5 घंटे में मनाली पहुंच जाते हैं. यदि फोरलेन के बचे हुए हिस्सों का भी निर्माण पूरा हो गया तो मनाली के लिए और कम समय लगेगा.



Source link