Last Updated:
CAT 2026 Correction Window: CAT 2026 की तैयारी कर रहे हैं और आवेदन फॉर्म में कोई गलती रह गई है? आपके लिए जरूरी अपडेट है.IIM इंदौर 5 अक्टूबर से CAT 2026 की करेक्शन विंडो खोलने जा रहा है लेकिन इस बार हर जानकारी में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा.फोटो, सिग्नेचर और टेस्ट सिटी की प्राथमिकता ही एडिट की जा सकेगी जबकि नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल और शैक्षणिक जानकारी लॉक रहेगी. जानिए करेक्शन विंडो कब तक खुली रहेगी, क्या-क्या बदल सकेंगे और आवेदन में सुधार करने का पूरा तरीका.
CAT 2026 correction window: कैट परीक्षा के लिए 5 अक्टूबर से खुलेगी विंडो. (Image: magnific)
CAT 2026 Correction Window: CAT 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर 5 अक्टूबर 2026 से CAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म की करेक्शन विंडो खोलने जा रहा है. यह सुविधा उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जिन्होंने CAT 2026 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है और आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है हालांकि उम्मीदवारों को यह समझना जरूरी है कि करेक्शन विंडो खुलने के बाद वे अपने पूरे आवेदन फॉर्म को दोबारा नहीं भर पाएंगे. IIM इंदौर ने केवल कुछ चुनिंदा जानकारी में बदलाव की अनुमति दी है. यह करेक्शन विंडो 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी.इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन में उपलब्ध कराए गए निर्धारित फील्ड को ही एडिट कर सकेंगे. इसलिए आवेदन में किसी भी तरह की गलती नजर आने पर पहले यह देखना जरूरी है कि उस जानकारी में बदलाव की अनुमति है या नहीं.