Bihar News: 31 अफगानियों ने बिहार के पते पर बनवा लिया भारतीय पासपोर्ट, जांच में जुटी पटना पुलिस

Bihar News: 31 अफगानियों ने बिहार के पते पर बनवा लिया भारतीय पासपोर्ट, जांच में जुटी पटना पुलिस


Last Updated:

Bihar News: बिहार में भारतीय पासपोर्ट से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अफगानी नागरिकों ने बिहार के पते का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया. इनमें 30 अफगानी नागरिकों के पटना के पते पर पासपोर्ट बनने की जानकारी है, जबकि एक ने दरभंगा के पते पर पासपोर्ट बनवाया. इसके अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी फर्जी पासपोर्ट जारी होनी की खबर है.

Zoom

भारतीय पासपोर्ट. (फाइल फोटो)

पटनाः बिहार से पासपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, 31 अफगानी नागरिकों ने बिहार के अलग-अलग पतों का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया. इनमें 30 अफगानी नागरिकों के पटना के पते पर पासपोर्ट जारी होने की जानकारी सामने आई है. वहीं एक अफगानी नागरिक ने दरभंगा के पते पर अपना पासपोर्ट बनवाया है. इसके अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की खबर है.

मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से मिली रिपोर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने और उसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजने को कहा गया है.

आखिर कैसे जारी हुए पासपोर्ट?
पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, 30 अफगानी नागरिकों ने पटना के पते का इस्तेमाल कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया. वहीं एक मामला दरभंगा जिले से जुड़ा है. जांच का मुख्य बिंदु यह होगा कि इन लोगों ने बिहार का पता किस आधार पर हासिल किया और पासपोर्ट बनवाने के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए थे.

दो बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
अफगानी नागरिकों के अलावा दो बांग्लादेशी नागरिकों के भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की सूचना मिली है. पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को इन मामलों की भी जांच करने को कहा है. जांच के दौरान पासपोर्ट आवेदन, पते से जुड़े दस्तावेज और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी.

DM और SSP-SP से मांगी गई रिपोर्ट
विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के डीएम और एसएसपी-एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों से मामले की पूरी जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करने और रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है. जांच पूरी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पासपोर्ट बनवाने में किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और प्रक्रिया में कहीं गड़बड़ी हुई या नहीं.



Source link