Alwar News: पुलिस वर्दी में रोडवेज चालक को थप्पड़ मारने पर भड़के कर्मचारी, सड़को पर छोड़ी बसें, चक्का जाम

Alwar News: पुलिस वर्दी में रोडवेज चालक को थप्पड़ मारने पर भड़के कर्मचारी, सड़को पर छोड़ी बसें, चक्का जाम


Last Updated:

अजमेर में बुधवार को नशे में धुत एक पुलिस वर्दीधारी द्वारा रोडवेज बस चालक से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के विरोध में भड़के रोडवेज कर्मचारियों ने अंबेडकर सर्किल पर बसें आड़ी-तिरछी खड़ी कर चक्का जाम कर दिया. इससे कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

Zoom

अजमेर में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा. रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी बसें अंबेडकर सर्किल पर सड़क पर खड़ी कर चक्का जाम कर दिया. बसों के सड़क पर खड़े होने से कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात व्यवस्था बिगड़ गई.

मामला पुष्कर से गंगापुर जा रही रोडवेज बस का है. बस चालक भगवान सहाय का आरोप है कि पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों में गुस्सा फैल गया.

सड़कों पर खड़ी की बसें

गुस्साए कर्मचारियों ने बस स्टैंड के बाहर अंबेडकर सर्किल पर बसें खड़ी कर दीं और विरोध शुरू कर दिया. चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से बातचीत शुरू की. करीब आधे घंटे तक पुलिस ने समझाइश के साथ जाम खुलवाने की कोशिश की. बाद में रोडवेज बसों को वहां से रवाना कराया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ.

पुलिस अब मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. चालक भगवान सहाय समेत कुछ अन्य लोगों को पुलिस थाने भी ले गई, जहां घटना को लेकर जानकारी जुटाई गई.

सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत ने रोडवेज कर्मचारियों को मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

अजमेर में बुधवार को नशे में धुत एक पुलिस वर्दीधारी ने रोडवेज बस चालक से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के विरोध में भड़के रोडवेज कर्मचारियों ने अंबेडकर सर्किल पर बसें आड़ी-तिरछी खड़ी कर चक्का जाम कर दिया. इससे कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.



Source link