सीएम जी आम जनता और माननीयों के लिए अलग-अलग कानून? भाजपा विधायक के बुलेट स्टंट पर छिड़ी बहस, माफी मांगी

सीएम जी आम जनता और माननीयों के लिए अलग-अलग कानून? भाजपा विधायक के बुलेट स्टंट पर छिड़ी बहस, माफी मांगी


Last Updated:

MLA Ghanshyam Chandravanshi Bullet Stunt: मध्य प्रदेश में कालापीपल भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के वीडियो ने हलचल बड़ा दी है. इस वीडियो में वह बुलेट चलाते समय दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. वहीं विधायक ने अपनी गलती की माफी मांगी है..

Zoom

कालापीपल भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का बाइक चलाते समय दोनों हाथ छोड़कर स्टंट करते वीडियो वायरल

भोपाल. कालापीपल भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का बाइक चलाते समय दोनों हाथ हैंडल से छोड़ कर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है. जन सेवा बाइक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी का यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस के साथ लोगों ने विधायक की घेराबंदी की. मामला को तूल पकड़ा देख विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी ने एक वीडियो बनाकर अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी.

बताया जाता है कि ‘जल जन सेवा यात्रा’ (सेवा संकल्प यात्रा) जब कालापीपल से होते हुए जामनेर की ओर जा रही थी इस दौरान रैली में विधायक चंद्रवंशी भी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक लेकर शामिल हुए थे. वीडियो में वह हेलमेट पहने बाइक चलाते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए दोनों हाथ हैंडल से हटा लिए और हाथ ऊपर उठाकर बाइक चलाते दिखाई दिए.

गणेश प्रतिमा को लगाई थी सीट बेल
विधायक का यह वीडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा हो रही है. खास बात यह है कि कुछ दिनों पूर्व गणेश उत्सव के दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने भोपाल से गणेश प्रतिमा को कार की आगे की सीट पर सीट बेल्ट लगाकर बैठाया था, उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की थी, इसके बाद अब उनका बाइक चलाते समय दोनों हाथ छोड़ने का वीडियो सामने आया है. हालांकि, इस मामले में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की प्रतिक्रिया फिलहाल सामने नहीं आ पाई है.

जनता और माननीयों के लिए अलग-अलग कानून
इस वीडियो पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि सीएम जी क्या आम जनता और माननीयों के लिए अलग-अलग कानून है? अगर कोई आम आदमी स्टंट करता है तो उसका चालान कट जाता है साथ ही कार्रवाई भी की जाती है. मननीय स्टंट करें तो उन्हें सिर्फ गलती मानकर छोड़ दिया जाता है. ऐसा लग रहा है कि नेता कानून से ऊपर हैं. क्या इनका भी चालान होगा?

विधायक चंद्रवंशी ने एक वीडियो जारी करके मांफी मांगी और कहा कि यात्रा में युवाओं से जोश और उत्साह की वजह से बाइक चलाते समय हैंडल छूट गया था. कोई स्टंट नहीं था. मैं क्षेत्रवासियों और युवाओं से क्षमा चाहता हूं..



Source link