भारत के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार, घर में घुसकर मारने वाली तीसरी टीम बनी वेस्टइंडीज, मुंबई, राजकोट के बाद गुवाहाटी

भारत के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार, घर में घुसकर मारने वाली तीसरी टीम बनी वेस्टइंडीज, मुंबई, राजकोट के बाद गुवाहाटी


होमखेलक्रिकेट

भारत के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार, घर में घुसकर मारने वाली तीसरी टीम

Last Updated:

record score against india: मंबई राजकोट के बाद अब गुवाहाटी वो मैदान बन गया जहां रिकॉर्ड तोड़ रन बने. चौके-छक्कों की बरसात के बीच कैरेबियाई बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की पुरानी यादें ताजा हो गईं. 400 रन का यह स्कोर भारत के खिलाफ वनडे में किसी टीम के सबसे बड़े स्कोर की लिस्ट में एक और बड़ा आंकड़ा जोड़ गया.

Zoom

गुवाहाटी वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने बनाए रिकॉर्ड 405 रन

नई दिल्ली. भरातीय टीम को अकसर घर में शेर टीम होने का दर्जा मिलता रहा है पर समय समय पर विदेशी टीमों ने घर में घुसकर शेर का शिकार भी किया और फिर बड़े अंतर से मेजबान टीम को हार का स्वाद भी चखाया. तिरुवंतपुरम की कसर कैरेबियन बल्लेबाजों ने गुवाहाटी में निकाल लिया और भारतीय गेंदबाजों की ऐसी धुनाई हुई कि स्कोरबोर्ड देखते ही होश उड़ जाएं. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज ने 400 रन का आंकड़ा पार कर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली.

मंबई राजकोट के बाद अब गुवाहाटी वो मैदान बन गया जहां रिकॉर्ड तोड़ रन बने. चौके-छक्कों की बरसात के बीच कैरेबियाई बल्लेबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि भारत के खिलाफ बड़े स्कोर की पुरानी यादें ताजा हो गईं. 400 रन का यह स्कोर भारत के खिलाफ वनडे में किसी टीम के सबसे बड़े स्कोर की लिस्ट में एक और बड़ा आंकड़ा जोड़ गया.

गुवाहाटी में गेंदबाजों पर बरसे कैरेबियाई बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया. गेंदबाजों को लाइन और लेंथ के लिए लगातार जूझना पड़ा. एक तरफ चौकों की बौछार हुई तो दूसरी तरफ छक्कों ने मैदान का माहौल ही बदल दिया. तीन कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शतक लगाया. कैंपबेल शाई होप और आमिर जांगू ने तीन शतकीय साझेदारियां की जिसका कोई जवाब भारतीय गेंदबाजों के पास नहीं था. पहले मैच के हीरो रहे कुलदीप यादव ने 10 में 65 रन दिए वहीं जडेजा ने 70 से ज्यादा रन लुटाए. नबी ने 7.5 ओवर में 79 रन लुटाए वहीं बरार और प्रसिद्धकृष्ण को भी जमकर मार पड़ी. भारत के खिलाफ 400 रन का स्कोर कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है. इससे पहले सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ही 400 से ऊपर पहुंच पाए थे. अब वेस्टइंडीज ने भी इस खास क्लब में एंट्री कर ली है. रतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह रही कि गुवाहाटी में विकेट लेने के बावजूद रन गति पर लगाम नहीं लग सकी. गेंदबाजों की एक छोटी सी गलती भी कैरेबियाई बल्लेबाजों ने चौके या छक्के में बदल दी.

तीनों बार भारत में ही टीम इंडिया ने खाए 400+ रन

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब भी दक्षिण अफ्रीका के नाम है. 2015 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की थी कि स्कोरबोर्ड पर 438 रन टंग गए थे. यह मुकाबला आज भी भारत के खिलाफ किसी टीम के सबसे बड़े वनडे स्कोर के तौर पर याद किया जाता है. इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है. 2009 में राजकोट में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया और 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. यानी भारत के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में श्रीलंका भी अपना नाम दर्ज करा चुकी है. तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर है. 2020 में सिडनी में कंगारू बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए 389 रन बनाए थे. उस दिन भी भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए थे और ऑस्ट्रेलिया ने रन बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. अब इस लिस्ट में वेस्टइंडीज ने भी अपनी जगह बना ली है.

गुवाहाटी में 400 रन का आंकड़ा पार करते ही कैरेबियाई टीम ने भारतीय गेंदबाजों की पिटाई की पूरी कहानी स्कोरबोर्ड पर लिख दी. 400 रन का आंकड़ा पार करना अपने आप में बताता है कि गेंदबाजों के लिए दिन कितना मुश्किल रहा. गुवाहाटी में वेस्टइंडीज का 400 रन का आंकड़ा सिर्फ एक बड़ा स्कोर नहीं, बल्कि भारतीय गेंदबाजों के लिए एक ऐसा दिन भी है जिसे वे जल्द भुलाना चाहेंगे.



Source link