दुबई की ज‍िस फ्लाइट के हाइजैक‍िंग का दावा, वो क‍िस कंपनी का है, जानें एक-एक ड‍िटेल्‍स

दुबई की ज‍िस फ्लाइट के हाइजैक‍िंग का दावा, वो क‍िस कंपनी का है, जानें एक-एक ड‍िटेल्‍स


Last Updated:

दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल मिलने और रूट बदलने के बाद हाईजैक की आशंका जताई गई. ये फ्लाइट बाद में सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर लैंड हुई. इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह विमान किस कंपनी का है. Flydubai दुबई की एयरलाइन है, जिसने 2009 में ऑपरेशन शुरू किया था. यह 125 से ज्यादा डेस्टिनेशन और 56 से अधिक देशों को जोड़ती है. इसके बारे में बाकि डिटेल्स क्या हैं वो भी आपको बताते हैं.

Zoom

रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे शामिल थे.

दुबई से तेल अवीव जा रही जिस Flydubai फ्लाइट को लेकर हाईजैक की आशंका जताई गई. बुधवार 30 सितंबर को फ्लाइट से इमरजेंसी सिग्नल मिलने और रूट भी बदल गया. इजरायल ने भी सुरक्षा के लिए फाइटर जेट भेजे हैं. हालांकि, फ्लाइट के हाईजैक होने की पुष्टि नहीं हुई. द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, फ्लाइट में 150 से ज्यादा यात्री मौजूद थे. हालांकि, कुछ ही देर बाद ये फ्लाइट सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर लैंड हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरजेंसी सिग्नल भेजे जाने की वजह कथित तौर पर फ्लाइट में पायलटों के बीच हुआ विवाद था. इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह विमान किस कंपनी का है?

किस कंपनी का था प्लेन?

Flydubai दुबई की एक एयरलाइन है, जिसने जून 2009 में अपना ऑपरेशन शुरू किया था. कंपनी को दुबई की पहली लो-कॉस्ट एयरलाइन के तौर पर लॉन्च किया गया था. इसका मकसद दुबई से अलग-अलग देशों के शहरों तक आसान और किफायती हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना था. कंपनी का मुख्य ऑपरेशन दुबई से होता है और यह कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों को जोड़ती है. Flydubai वेबसाइट की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन अब 125 से ज्यादा डेस्टिनेशन और 56 से अधिक देशों तक अपना नेटवर्क पहुंचा चुकी है.

कब शुरू हुई और कितना बड़ा है नेटवर्क?

Flydubai की शुरुआत 2008 में हुई थी और जून 2009 में इसकी पहली कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी. पहली उड़ान दुबई से बेरूत के लिए थी. इसके बाद कंपनी ने तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ाया और ऐसे कई शहरों को दुबई से जोड़ना शुरू किया, जहां सीधी हवाई कनेक्टिविटी सीमित थी. कंपनी के मुताबिक, उसके नेटवर्क में अफ्रीका, मध्य एशिया, यूरोप, मिडिल ईस्ट, दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई शहर शामिल हैं. भारत भी Flydubai के नेटवर्क का हिस्सा है. कंपनी ने 2010 में भारत में अपनी पहली उड़ान लखनऊ के लिए शुरू की थी.

कितने विमान हैं और क्या खास है?

Flydubai का फ्लीट मुख्य रूप से Boeing 737 विमानों पर आधारित है. कंपनी की हालिया जानकारी के मुताबिक, उसके पास करीब 98 Boeing 737 विमान हैं. कंपनी का कहना है कि उसका सिंगल-टाइप फ्लीट ऑपरेशन को आसान और ज्यादा बेहतर बनाने में मदद करता है. Flydubai की वेबसाइट पर यात्रियों के लिए Economy और Business Class दोनों ऑप्शन हैं. टिकट बुकिंग के साथ सीट चुनने, अतिरिक्त सामान और दूसरी सुविधाएं भी ली जा सकती हैं.

आज Flydubai सिर्फ कम कीमत वाली उड़ानों तक सीमित नहीं है. कंपनी ने समय के साथ अपने नेटवर्क और सेवाओं का विस्तार किया है. इसके Emirates के साथ भी कनेक्शन हैं, जिससे यात्रियों को Dubai के जरिए कई दूसरे शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिलती है. कंपनी के मुताबिक, 2009 में शुरुआत के बाद से वह 13.7 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सफर करा चुकी है.



Source link