टोंक के निवाई में बड़ा हादसा: जोधपुरिया गांव की दुकान में फटा गैस सिलेंडर, आग की चपेट में आईं 5-6 दुकानें

टोंक के निवाई में बड़ा हादसा: जोधपुरिया गांव की दुकान में फटा गैस सिलेंडर, आग की चपेट में आईं 5-6 दुकानें


Last Updated:

Tonk Cylinder Blast News: राजस्थान के टोंक जिले के निवाई स्थित जोधपुरिया गांव में एक दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. हादसे में आसपास की 5-6 दुकानें आग की चपेट में आ गईं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर निवाई सदर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते लोग दुकानों से बाहर निकल गए, जिससे गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Tonk Cylinder Blast: टोंक के निवाई में दुकान में फटा गैस सिलेंडर, आग से 5-6 दुकानें जलीं

टोंक. टोंक जिले के निवाई उपखंड क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोधपुरिया गांव के बाजार में स्थित एक दुकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया. सिलेंडर में हुए जोरदार धमाके के बाद दुकान में भयानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने आसपास की 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस अचानक हुए हादसे से पूरे बाजार इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जोधपुरिया गांव के व्यस्त बाजार क्षेत्र में अचानक हुए इस सिलेंडर ब्लास्ट की तेज आवाज सुनकर लोग सहम गए. आग की भीषण लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. गनीमत यह रही कि जैसे ही सिलेंडर में आग पकड़ने का अहसास हुआ, समय रहते दुकानों में मौजूद लोग और ग्राहक तुरंत बाहर की तरफ निकल गए. इस वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर
हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही निवाई सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही दमकल (फायर ब्रिगेड) की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं. पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सुरक्षा के लिहाज से लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार और दमकल कर्मियों ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कड़ी मशक्कत और काफी देर के प्रयासों के बाद आखिरकार दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया.

जनहानि से राहत, दुकानों में नुकसान
इस पूरे हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. समय रहते सभी लोग दुकानों से सुरक्षित बाहर निकल आए थे. हालांकि, आग की चपेट में आने से कई दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है. फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहा है.



Source link