कौन हैं ललित प्रभाकर? बॉलीवुड में मचाने आ रहे गदर, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में बने आतंकवादी कसाब

कौन हैं ललित प्रभाकर? बॉलीवुड में मचाने आ रहे गदर, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ में बने आतंकवादी कसाब


Last Updated:

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. बीते मंगलवार को फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. उन्होंने इस फिल्म को एंटरटेनमेंट से बढ़कर बताया. इस फिल्म राजकुमार राव पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं अजमल कसाब के रोल में ललित प्रभाकर नजर आएंगे, तो चलिए बताते हैं कि ललित प्रभाकर कौन हैं.

Zoom

‘प्रहार’ में ललित अजमल कसाब के रोल में दिखेंगे. (फोटो साभार स्क्रीनग्रैब यूट्यूब)

नई दिल्ली.  राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ का बीते मंगलवार को ट्रेलर जारी हुआ. फिल्म में वह मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के किरदार में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में 26/11 हमले के बाद की कानूनी लड़ाई और आतंकवाद के खिलाफ सबूत और सच्चाई की जंग दिखाई गई. राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का ट्रेलर लॉन्च मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में हुआ. इस इवेंट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे. महाराष्ट्र के सीएम ने फिल्ममेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है.

फिल्म प्रहार में राजकुमार राव ने उज्ज्वल निकम का किरदार अदा किया है. वहीं मराठी एक्टर ललित प्रभाकर ने अजमल कसाब का रोल निभाया है. फिल्म के ट्रेलर में अजमल के तौर पर ललित प्रभाकर लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं. उनकी कुछ मिनट की झलकियों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ललित कौन हैं, तो चलिए उनके काम के बारे में डिटेल में बताते हैं-

View this post on Instagram





Source link