कौन हैं धनराज नथवानी? जिनको यूपी से समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए बनाया दूसरा कैंडिडेट

कौन हैं धनराज नथवानी? जिनको यूपी से समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए बनाया दूसरा कैंडिडेट


Last Updated:

Who Is Dhanraj Nathwani: समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दोनों उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. सपा ने रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही उम्मीदावरों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया.

Zoom

सपा ने धनराज नथवानी को बनाया राज्यसभा चुनाव के लिए अपना दूसरा उम्मीदवार.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव के अलावा दूसरे कैंडिडेट का भी नाम जारी कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने धनराज नथवानी को अपना दूसरा उम्मीदवार बनाया है. धनराज नथवानी, राज्यसभा के सांसद परिमल नथवानी के बेटे हैं. धनराज नथवानी ने आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं. उनके पिता परिमल बीजेपी के समर्थन से राज्य सभा सांसद बने हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 10 सीट शामिल हैं, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर और मतगणना 16 अक्टूबर को होगी.

इन सांसदों का खत्म होने वाला है कार्यकाल
उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी.एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी, सपा के रामगोपाल यादव तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रामजी गौतम शामिल हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सीट 11 सितंबर से रिक्त है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उनका इस्तीफा प्रभावी हुआ था. निवर्तमान 10 सीटों में से आठ भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास थीं.

किस पार्टी के पास कितने विधायक
मौजूदा विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने की संभावना है, जबकि उसके बाद सपा का प्रतिनिधित्व होगा. हाल ही में आगरा की फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 288 विधायक हैं. इनमें भाजपा के 255, अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक शामिल हैं.

सपा के पास 101 विधायक
सपा-कांग्रेस गठबंधन के पास करीब 103 विधायक हैं, जिनमें सपा के 101 विधायक शामिल हैं. जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो और तीन निर्दलीय विधायक हैं. इन तीन निर्दलीय विधायकों में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री मनोज कुमार पांडेय भी शामिल हैं. ये तीनों विधायक सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी से उनकी दूरियां बढ़ गई थीं.



Source link