अमिताभ की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं कंटेस्टेंट, सुनते ही हंसी से लोट-पोट हुए बिग बी, बोले- फिर कैसे देखी

अमिताभ की फिल्म देखते-देखते सो गई थीं कंटेस्टेंट, सुनते ही हंसी से लोट-पोट हुए बिग बी, बोले- फिर कैसे देखी


Last Updated:

अमिताभ बच्चन की फिल्म देखते-देखते अगर कोई सो जाए, तो यह बात सुनकर खुद बिग बी भी हैरान रह जाएंगे. कुछ ऐसा ही मजेदार किस्सा ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में जयपुर की कंटेस्टेंट अल्मास खान ने सुनाया. उन्होंने बताया कि बचपन में वह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मृत्युदाता’ देखने थिएटर गई थीं, लेकिन फिल्म की कहानी समझ नहीं आई और एसी की ठंडी हवा में उन्हें नींद आ गई. अल्मास की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ बच्चन ने ली फिरकी

नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 को होस्ट कर रहे हैं. शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से कंटेस्टेंट पहुंचते हैं और खेल के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से भी सुनाते हैं. हाल ही में जयपुर की कंटेस्टेंट अल्मास खान ने बिग बी को बताया कि वह उनकी फिल्म देखते देखते थिएटर में सो गई थी.

अमिताभ बच्चन का क्वीज शो’कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 को भी लोग पसंद कर रहे हैं. उनका ये सीजन भी लोगों का दिल जीत रहा है. इस शो में आई एक कंटेस्टेंट ने तो इस बार बिग बी के सामने बैठकर कह दिया कि वह उनकी फिल्म देखकर सो गई थीं. ऐसे कई किस्से अक्सर बिग बी के शो में देखने मिलते हैं.

अमिताभ बच्चन की फिल्म देखने गई थीं अल्मास

दरअसल, अल्मास खान ने शो में बताया कि बचपन में वह अपने सभी कजिन्स के साथ अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मृत्युदाता’ देखने जयपुर के मशहूर राज मंदिर थिएटर गई थीं. यह पहली फिल्म थी, जिसे देखने के लिए वह थिएटर पहुंची थीं. हालांकि, फिल्म देखते समय उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह आज तक उस किस्से को याद करती हैं.अल्मास ने अमिताभ बच्चन से कहा कि जब फिल्म शुरू हुई, तो उन्हें उसकी कहानी ज्यादा समझ नहीं आई. थिएटर बेहद खूबसूरत था और वहां एसी भी चल रहा था. ऐसे में आरामदायक माहौल देखकर उन्हें नींद आ गई. वह फिल्म देखते-देखते सो गईं और जब उनकी आंख खुली, तब तक फिल्म खत्म हो चुकी थी.

किस्सा सुनकर हंस पड़े बिग बी

अल्मास ने अमिताभ बच्चन को बताया कि जब वह उठीं, तो पर्दे पर उनका गाना चल रहा था. उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि भले ही वह फिल्म देखते हुए सो गई थीं, लेकिन अमिताभ बच्चन की फिल्म उन्होंने सबसे पहले देखी थी. यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन जोर से हंस पड़े. उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में पूछा कि जब वह सो रही थीं, तो फिल्म कैसे देख ली. जब उनकी आंख खुली, तब तक तो पिक्चर खत्म हो चुकी थी. बिग बी का यह मजेदार रिएक्शन सुनकर शो का माहौल भी खुशनुमा हो गया.

1997 में रिलीज हुई थी ‘मृत्युदाता’

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मृत्युदाता’ साल 1997 में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था. इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन ने लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी. फिल्म में उन्होंने डॉ. राम प्रसाद का किरदार निभाया था, जो एक सम्मानित सर्जन होता है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और अरबाज अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का निर्माण अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ABCL) ने किया था, जबकि इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था.



Source link